फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एलटी लाइन में उठी चिंगारी से दस झोंपड़ियां जलकर राख

एलटी लाइन में उठी चिंगारी से दस झोंपड़ियां जलकर राख

Mon, 15 Apr 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
एलटी लाइन में उठी चिंगारी से दस झोंपड़ियां जलकर राख
एलटी लाइन में उठी चिंगारी से दस झोंपड़ियां जलकर राख
विज्ञापन

- परीक्षितगढ़ क्षेत्र के मिर्जापुर बस्ती गांव की घटना, फायर ब्रिगेड ने पाया घंटों में आग पर काबू
अमर उजाला ब्यूरो
परीक्षितगढ़। मिर्जापुर गांव मे एलटी विद्युत तारों के आपास में टकराने से निकली चिंगारी से दस झोंपड़ियों में भीषण आग लग गई। जिसमें लाखों का सामान चलकर राख हो गया। फायर बिग्रेड ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों पे पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं किसी प्रशासनिक अधिकारी के मौके पर न पहुंचे से ग्रामीणों में नाराजगी है। वहीं आसपास के ग्रामीण पीड़ितों को राहत सामग्री दे रहे हैं।
खादर क्षेत्र के गांव मिर्जापुर बस्ती में मजदूर वर्ग के लोगों क झोंपड़ियां हैं जिसमें वह परिवार के साथ रहते हैं। रविवार सुबह ज्यादातर लोग मजदूरी पर गए हुए थे। वहीं बस्ती के ऊपर से गुजर रही एलटी विद्युत लाइन के तार हवा से आपस में मिल गए जिसमें उठी तेज चिंगारी से रिशा की झोंपड़ी में आग लगनी शुरू हो गए। धीरे-धीरे आग ने आसपास की झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोग आग की लपटें देख मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। पर विकराल आग बढ़ी गई। घटना की जानकारी फायर कंट्रोलरूम 101 को दी गई। लोगों ने महिलाओं व बच्चों को किसी तरह बाहर निकला। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आब बुझानी शुरू की। घंटों मशक्कत के बाद आग बुझ सकी। आग में इसरार, रहीसा, मोहम्मदीन, साजन, इंतजार, आमिर, गोलक, इसरता, इसूब आदि की झोपड़ियों के अंदर रखा घरेलू सामान, नकदी, कपड़े बाइक, साइकिल आदि जलकर राखा हो गईं। अपने सामने झोपड़ी जलते देख पीड़ित परिवार बिलख पड़े। ग्रामीणों ने आग पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर पीड़ित
आग से झोपेड़ी में रखा सामान जलकर राख हो गया। अब पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने का मजबूर हैं। पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है कि अब उनके पास कपड़े व खाने के लिए कुछ नहीं बचा है। खाने के लिए भी कुछ नहीं बचा है। वहीं, लोगों ने घटना के बाद किसी प्रशासनिक अधिकारी न पहुंचने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सरकार से मुआवजदा देने की मांग की। वहीं, मोहित वर्मा, साहब सिंह आदि ग्रामीण पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचाने का काम कर रहे हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन

साजन का सब कुछ जल गया
साजन की एक माह पूर्व पास के गांव झब्बापुरी से शादी हुई थी। शादी में एक बाइक, जेवरात, अलमारी, संदूक, बेड आदि घरेलू सामान दिया था। झोपड़ी में आग लगने से पूरा सामान जलकर राख हो गया। वहीं शादी के कपड़े तक नहीं बचे।
विद्युत विभाग से एलटी लाईन हटवाने की मांग कर चुके हैं ग्रामीण
ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती के ऊपर से गुजर रही एलटी लाईन को हटवाने के लिए विद्युत विभाग से कई बार लिखित में मांग कर चुके हैं। लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया।

इस संबंध में एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी व लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। जिन लोगों का नुकसान हुआ है। पटवारी की रिपोर्ट आने पर मुआवजे के लिए शासन को रिर्पोट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed