फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चाइनीज सामान का बहिष्कार, बाजारों में भारतीय उत्पादों की धूम

चाइनीज सामान का बहिष्कार, बाजारों में भारतीय उत्पादों की धूम

Fri, 15 Mar 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
चाइनीज सामान का बहिष्कार, बाजारों में भारतीय उत्पादों की धूम
चीन के उत्पादों में कम रुचि दिखा रहे हैं बच्चे और बडे़, दुकानदारों ने रखा इसका ख्याल
विज्ञापन

मोदी-योगी, छोटा भीम, बेन टेन वाली पिचकारियों की धूम
लोगों को भा रहा स्मॉग वाला रंग
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। होली नजदीक आते ही बाजारों में रंगों की धूम है। बाजारों में चाइनीज की जगह इस बार भारतीय उत्पाद लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। हर्बल गुलाल से लेकर मोदी-योगी के पोस्टर वाली पिचकारी की लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। यही नहीं इस बार बाजार में पहली बार पटाखों की तरह जलाए जाने वाला स्मॉग रंग लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
योगी-मोदी की पिचकारी
यूं तो बाजारों में हर तरह की पिचकारी उपलब्ध हैं। छोटी पिचकारी से लेकर 3डी टैंक बच्चों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। चाइनीज उत्पादों के बीच इस बार भारतीय उत्पादों ने अपनी अलग जगह बनाई है। योगी-मोदी, डोरीमोन, बेनटेन, निंजा हथोड़ी के पोस्टर वाली पिचकारी बच्चों की पहली पसंद बनी हुई हैं। बाजारों में फिलहाल इन पिचकारियों की जमकर खरीदारी की जा रही है।
विज्ञापन

हर्बल से लेकर स्मॉग वाला रंग
बाजारों में हर्बल वाला गुलाल, तोता, सिल्क से लेकर स्मॉग वाला रंग लोगों को जमकर भा रहा है। पहली बार बाजारों में पटाखों की तरह स्मॉग वाला रंग उतारा गया है। इस रंग की खासियत यह है कि यह पटाखे की तरह ही माचिस से जलाया जाता है और कुछ सेकेंड में इससे रंग बिरंगा धुआं निकलता है। बाजारों में यह स्मॉग रंग कई रंगों में उपलब्ध है। हर्बल रंग लोगों की स्किन को देखते हुए बनाया गया है ताकि इसका कुप्रभाव न पड़े। वहीं, इस बार बैलून भी अलग-अलग आकार में बाजार में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में इस बार भारत में निर्मित उत्पादों की धूम है। चाइनीज उत्पाद का दुकानदारों के साथ-साथ लोग भी बहिष्कार कर रहे हैं। भारतीय उत्पाद काफी सस्ते और अच्छे भी हैं। हर व्यक्ति की जेब के लिए दाम फिट हैं।-सुनील जैन, दुकानदार जैन सेहरे वाले, मवाना
आइटम दाम रुपये में
पिचकारी 150-650
स्मॉग रंग 50 (5 पीस)
3डी टैंक 250-350
हर्बल गुलाल 20-50
तोता गुलाल 20
सिल्क गुलाल 35
बैलून 100 (3 पीस)
-नोट सभी दाम रुपये में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed