फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आज से शुरू होगा उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

आज से शुरू होगा उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Sun, 10 Mar 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
आज से शुरू होगा उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
आज से शुरू होगा यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
विज्ञापन

- शहर में चार मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में जांची जाएंगी कॉपियां
- मेरठ में 5 लाख 84 हजार 321 कॉपियां जचेंगी, 2269 शिक्षकों की लगाई गई ड्यूटी
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। यूपी बोर्ड की परीक्षा के तहत इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन रविवार से शुरू हो रहा है। मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। मेरठ में पांच लाख 84 हजार 321 कॉपिया जांची जाएंगी। इनमें से अभी तक आधी ही कॉपियां आ पाई हैं। पिछले साल नौ लाख 30 हजार से ज्यादा कॉपियां जांची गई थीं। इस बार 2269 शिक्षकों की ड्यूटी कॉपियां जांचने के लिए लगाई गई है, जबकि पिछले साल 2859 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके लिए शहर में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं।
चार परीक्षा केंद्र बनाए गए
इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन राम सहाय इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) में होगा। जबकि हाईस्कूल की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए एसडी इंटर कॉलेज सदर और केके इंटर कॉलेज दिल्ली रोड को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

मूल्यांकन बहिष्कार वापिस लिया
विभिन्न मांगों को लेकर मूल्यांकन बहिष्कार करने वाले उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ ने निर्णय वापिस ले लिया है। 9 सूत्रीय मांगों को लेकर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने 8 मार्च से प्रारंभ होने वाले मूल्यांकन कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया था। शनिवार को प्रांतीय अध्यक्ष चेतनारायण, संरक्षक राज बहादुर सिंह चंदेल ने लखनऊ में माध्यमिक शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा से मुलाकात की। दिनेश शर्मा ने संघ की मांगों को लेकर सकारात्मक रवैया दिखाया। जिसके बाद संघ ने मूल्यांकन बहिष्कार का निर्णय वापिस ले लिया है। संघ के पदाधिकारी देवेंद्र कुमार, मीनाक्षी, ओमवीर नागर, जयप्रकाश वर्मा, मनोज सिंह ने कहा 10 मार्च से सभी शिक्षक निर्धारित समय पर मूल्यांकन कार्य में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed