फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   3 लाख 81 हजार छात्र-छात्राएं देंगे सीसीएसयू की परीक्षा

3 लाख 81 हजार छात्र-छात्राएं देंगे सीसीएसयू की परीक्षा

Sun, 17 Feb 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
3 लाख 81 हजार छात्र-छात्राएं देंगे सीसीएसयू की परीक्षा
संशोधित खबर परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है, साथ ही केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है, यह अपडेट किया है।
विज्ञापन


सीसीएसयू ने परीक्षा की तैयारियां की शुरू, उत्तर पुस्तिकाएं मंगानी शुरू
यूजी रेग्युलर-प्राइवेट और पीजी प्राइवेट की होनी हैं 242 केंद्रों पर परीक्षाएं

मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में 21 फरवरी से होने वाली मुख्य परीक्षाओं की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। 242 केंद्रों पर यूजी रेग्युुलर, प्राइवेट और एमए, एमकॉम के तीन लाख 81 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। यूनिवर्सिटी ने वेबसाइट पर केंद्रों की सूची जारी कर दी है। सोमवार को प्रवेश पत्र वेबसाइट पर आ सकते हैं।
सीसीएसयू से संबद्घ मेरठ और सहारनपुर मंडल में 66 एडेड और राजकीय कॉलेज हैं। पांच सौ से ज्यादा यूजी कोर्सोें के सेल्फ फाइनेंस कॉलेज हैं। इनमें यूजी कोर्सों में रेग्युलर और प्राइवेट, पीजी प्राइवेट में टोटल 392678 छात्र-छात्राओं ने फार्म भरे थे। इनमें से 381605 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा फार्म जमा किए हैं। बीए प्राइवेट फर्स्ट ईयर में 51934 और बीए रेग्युलर फर्स्ट ईयर में 45074 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। बीए प्राइवेट सेकेंड ईयर में 31215, बीए रेग्युलर सेकेंड ईयर में 30683 ने परीक्षा फार्म भरा है। बीए प्राइवेट थर्ड ईयर में 27157 और बीए रेग्युलर थर्ड ईयर में 25214 छात्र-छात्राएं हैं। बीकॉम रेग्युलर फर्स्ट ईयर में 16376 और बीकॉम प्राइवेट फर्स्ट ईयर में 6029 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। बीकॉम रेग्युलर सेकेंड ईयर में 13677 और बीकॉम प्राइवेट सेकेंड ईयर में 4682 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। बीकॉम रेग्युलर थर्ड ईयर में 12547 एवं बीकॉम प्राइवेट थर्ड ईयर में 4803 ने परीक्षा फार्म भरे हैं। बीएससी रेग्युलर फर्स्ट ईयर में 15815, सेकेंड ईयर में 8768 और थर्ड ईयर में 7552 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

एमए प्राइवेट फर्स्ट ईयर में 23558 और सेकेंड ईयर में 23010 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। एमकॉम प्राइवेट फर्स्ट ईयर में 7604 और सेकेंड ईयर में 8013 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसके अलावा बैक पेपर और भूतपूर्व छात्र भी परीक्षा में बैठेंगे। यूनिवर्सिटी ने उत्तर पुस्तिकाएं मंगाने का काम भी शुरू कर दिया है। यूनिवर्सिटी ने शनिवार देर शाम वेबसाइट पर सभी केंद्रों की सूची अपलोड कर दी है। सोमवार को प्रवेश पत्र अपलोड हो सकते हैं। छात्र-छात्राओं को केंद्र किस तरह दिए गए हैं, इसकी जानकारी प्रवेश पत्र आने के बाद ही पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed