{"_id":"5c29360cbdec225700508fe7","slug":"151546204684-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरगनहर पटरी पर टायर से तेल निकालने वाली फैक्ट्री को बंद कराने की मांग को बहादरपुर में भाकियू की पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरगनहर पटरी पर टायर से तेल निकालने वाली फैक्ट्री को बंद कराने की मांग को बहादरपुर में भाकियू की पंचायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर बहादरपुर गांव के सामने टायर से तेल निकालने की फैक्ट्री लगी है। इसमें कोयले एवं लकड़ी की जगह रबर जलाई जा रही है। जिससे आसपास के कई गांवों की हवा खराब हो रही है। इस गंभीर समस्या से निजात पाने के लिए रविवार को बहादरपुर स्थित पंचायत भवन में भाकियू की पंचायत हुई। इसमें कई गांव के लोग शामिल हुए। पंचायत में निर्णय किया गया कि इस मामले में भाकियू के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं अन्य वाहनों में सवार होकर मेरठ डीएम कार्यालय पहुंचेंगे। वहां डीएम को इस समस्या से अवगत कराया जाएगा। वहीं, फैक्ट्री को तत्काल बंद कराने की मांग की जाएगी। यदि डीएम स्तर से भी कोई कार्रवाई फैक्ट्री को बंद करने के लिए नहीं की गई तो भाकियू कार्यकर्ता खुद ही फैक्ट्री पर ताला जड़ देंगे।
क्षेत्र में गंगनहर पटरी पर ग्राम बहादरपुर के सामने टायर से तेल निकालने की फैक्ट्री लगी हुई है। इस फैक्ट्री पर कोई नाम पता भी नहीं लिखा है। रबर के टायरों से तेल निकालने वाली फैक्ट्री में कोयले अथवा लकड़ी की जगह पुरानी रबर जलाई जाती है। भट्ठी में रबर जलाये जाने से चिमनी जहरीला धुआं उगलती है। जिस तरफ की हवा चल जाए उधर के गांवों के लोगों का जीना मुहाल कर देता है। जहां एक तरफ खेतों में खड़ी फसलें रबर की राख जमने के बाद काली पकड़ जाती हैं। वहीं, गन्ने की फसल का अगोला भी पशुओं को खिलाने के योग्य नहीं रहता है। उधर, धुएं से लोगों को सांस लेने में भी परेशानी होती है।
इस गंभीर समस्या से निजात पाने के लिए रविवार को बहादरपुर के पंचायत भवन में भाकियू की पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत की अध्यक्षता हरपाल सिंह ने की एवं संचालन विक्रम सिंह ने किया। पंचायत में भाकियू के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, जिला महासचिव सतबीर जंगेठी, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र दौरालिया, तहसील अध्यक्ष विनेश प्रधान एवं जिला सचिव मनोज त्यागी आदि मौजूद रहे। पंचायत में वक्ताओं ने विचार रखे। इस गंभीर समस्या को लेकर कहा कि एसडीएम से लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तक में शिकायती पत्र दिए, लेकिन कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हो सकी है। पंचायत में निर्णय लिया गया इस संबंध में बहादरपुर-दबथुवा-मढियाई, बेगमाबाद समेत आसपास के ग्रामीण भी भाकियू के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को डीएम से जाकर मिलेंगे। इस समस्या से निजात के लिए फैक्ट्री को तत्काल बंद कराने की मांग की जाएगी। यदि फैक्ट्री बंद नहीं कराई जाती तो फिर भाकियू कार्यकर्ता खुद ही फैक्ट्री की तालाबंदी कर देंगे। पंचायत में जिलाध्यक्ष गजेंद्र चौधरी, विक्रम सिंह, सत्यवीर जंगेठी, जवाहर दुर्वेशपुर, धर्मवीर, धीर सिंह, राजपाल प्रधान, मुन्नू, देशपाल, सुरेंद्र, ध्यानचंद पहलवान, रमेश पंडित, वीरपाल, हरवीर सिंह, जगदीश प्रधान आदि मौजूद रहे। इस संबंध में फैक्ट्री के मजदूरों एवं ठेकेदार अंकित से जानकारी करने का प्रयास किया। इस पर उसने बताया कि उसने फैक्ट्री का ठेका फिलहाल लिया। उसे फैक्ट्री एवं उसके मालिकों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। वहीं, एसडीएम अमित कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में अभी आया है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्य बातें
भाकियू की ग्राम बहादरपुर में फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ पंचायत
क्षेत्रीय ग्रामीण कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी से शिकायत करेंगे