फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   डीजीपी ने किया भवन का लोकार्पण

डीजीपी ने किया भवन का लोकार्पण

Thu, 29 Nov 2018 12:19 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
डीजीपी ने किया भवन का लोकार्पण
डीजीपी ने किया नवनिर्मित अपराध शाखा भवन का लोकार्पण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पुलिस महानिदेशक ओमप्रकाश सिंह ने बुधवार को अपराध शाखा के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। डीजीपी ओपी सिंह बुधवार सुबह 10.30 बजे अपराध शाखा के नए भवन का लोकार्पण करने पहुंचे। यहां सबसे पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, इस दौरान पीएसी छठीं वाहिनी के बैंड ने राष्ट्रगान के बाद जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़ियां करती हैं बसेरा और ओम जय जगदीश हरे की धुन बजाकर डीजीपी का स्वागत किया। लोकार्पण के बाद डीजीपी ने नए भवन के हॉल में ही अफसरों की परिचयात्मक बैठक भी ली।

बुके लेकर पहुंचे छात्रों को बैरंग लौटाया
मुजफ्फरनगर। अपराध शाखा के नए भवन के लोकार्पण के समय जानसठ रोड के संगम विहार स्थित एसबीएस इंटर कॉलेज के दो छात्र अमन व सादिक बुके लेकर वहां पहुंचे, जिन्होंने पूछताछ में कॉलेज की उप प्रधानाचार्या सुनीता सिंह द्वारा डीजीपी के लिए बुके भेजने की जानकारी दी। वहां मौजूद अफसरों ने दोनों छात्रों को इसकी परमीशन नहीं देते हुए बुके की जांच कर उन्हें बैरंग लौटा दिया।
विज्ञापन


कलावा तो बंधवाया, तिलक नहीं लगवाया
मुजफ्फरनगर। अपराध शाखा के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण के पंडित उमाशंकर शास्त्री, पंडित महेश्वर प्रसाद शास्त्री, पंडित राजधर शास्त्री व प्रफुल्ल पांडेय ने पूजा-अर्चना के दौरान डीजीपी कलाई पर कलावा बांधा। इसके बाद जैसे ही पंड़ित जी ने डीजीपी को माथे पर तिलक लगाना चाहा, उन्होंने रोकते हुए तिलक लगवाने से इंकार कर दिया। इससे लेकर चर्चाएं भी हुई। लेकिन अफसरों ने इस पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed