{"_id":"5b7f1f2042c792465040913a","slug":"151535057696-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में फ्री सफर करेगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में फ्री सफर करेगी महिलाएं
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। पिछले साल की भांति इस साल भी रक्षाबंधन वाले दिन महिलाएं यूपी रोडवेज की बसों में फ्री सफर कर सकेंगी। प्रदेश सरकार की हरी झंडी मिलने के बाद रोडवेज ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। महिलाओं को यह सुविधा 25 अगस्त की आधी रात से लेकर 26 अगस्त की आधी रात दी जाएगी।
पिछले साल रक्षा बंधन पर रोडवेज ने प्रदेश की महिलाओं को करीब साढ़े सात करोड़ रुपये का फ्री सफर कराया गया था। इसमें मेरठ रोडवेज रीजन की बसों में भी करीब 50 लाख रुपये का सफर कराया गया था। इस बार भी 26 अगस्त को महिलाएं यूपी रोडवेज की सामान्य श्रेणी की बसों में फ्री सफर कर सकेगी। बृहस्पतिवार को पूरे दिन ईटीएम में जीरो टिकट की फीडिंग करने के लिए सॉफ्टवेयर अपग्रेड किया जाता रहा।
अतिरिक्त बसे चलेंगी
रोडवेज का रक्षाबंधन अभियान शुक्रवार से शुरू हो रहा है, जो 29 अगस्त तक चलेगा। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। मेरठ रीजन के आरएम नीरज सक्सेना ने बताया कि रक्षाबंधन के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जानी हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए बस स्टाफ और वर्कशाप स्टाफ की छुट्टी कैंसल कर दी गई है। इसके साथ ही स्टाफ को अभियान सफल बनाने और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।