फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   वीर उधम सिंह की पुण्यतिथि पर शहीदी दिवस मनाया

वीर उधम सिंह की पुण्यतिथि पर शहीदी दिवस मनाया

Wed, 01 Aug 2018 01:40 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
वीर उधम सिंह की पुण्यतिथि पर शहीदी दिवस मनाया
वीर उधम सिंह की पुण्यतिथि पर शहीदी दिवस मनाया
विज्ञापन

मेरठ। अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन भारत के तत्वावधान में शहीद-ए-आजम उधम सिंह की पुण्यतिथि पर शहीदी दिवस मनाया। रविदास भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संगठन के प्रदेश प्रभारी बाबू अतर सिंह रविदासी ने बताया कि जलियावाला बाग हत्याकांड के 21 साल बाद 13 मार्च 1940 में उधम सिंह को अपने हजारों देशवासियों की मौत का बदला लेने का मौका मिला। अतर सिंह ने इस घटनाक्रम पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लंदन में बैठक के दौरान जनरल डायर भी वक्ताओं में से एक था। वीर उधम सिंह एक मोटी किताब में रिवाल्वर छिपाकर घटनास्थल पर बैठक में पहुंचे। जब जनरल डायर की मौत की जांच प्रारंभ हुई, उधम सिंह से जब अंग्रेज अफसरों ने डायर को मारने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि जनरल डायर ने मेरे देश भारत के 3000 निर्दोष लोगों की अकारण हत्या कर दी थी, तभी मैंने डायर को मारने का संकल्प ले लिया था जिसे पूरा करने में मुझे 21 साल लगे। लेकिन अब खुश हूं क्योंकि मेरा संकल्प पूरा हो गया मुझे अब अपनी मौत से डर नहीं है। बाद में उधम सिंह को फांसी की सजा सुनायी गई और 31 जुलाई 1940 को उन्हें लंदन की जेल में फांसी पर लटका दिया गया। रविदासिया धर्म संगठन उन्हें कोटि-कोटि नमन करता है। कार्यक्रम में सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। रविकांत जोशिया, अमित रवि, राकेश, राजकुमार, परविंदर राणा, रवि प्रकाश, पीतम सिंह, भगवत सिंह, निशांत नेहरा आदि रहे।

वहीं दूसरी ओर वीर उधम सिंह के बलिदान दिवस के अवसर पर दलित चेतना मंच की ओर से शताब्दी नगर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुंशीलाल ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। गोष्ठी में सत्यपाल सिंह, डॉ. चरण सिंह, डॉ. विनोद कुमार, मनोज कुमार पाल, तेजवीर सिंह, अरूण कुमार, अरूण बौद्घ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed