फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कॉमर्स विभाग के बाहर लगे कैमरे, आरोपियों का सुराग नहीं

कॉमर्स विभाग के बाहर लगे कैमरे, आरोपियों का सुराग नहीं

Thu, 26 Jul 2018 02:44 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
कॉमर्स विभाग के बाहर लगे कैमरे, आरोपियों का सुराग नहीं
कॉमर्स विभाग के बाहर लगे कैमरे, छेड़खानी करने वालों का पता नहीं
विज्ञापन

मेरठ।
सीसीएसयू कैंपस में सोमवार को छात्राओं से छेड़खानी करने वाले आरोपियों के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है। छात्राओं को बृहस्पतिवार को भी फुटेज दिखाई गई लेकिन बड़ी फुटेज होने के कारण अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। उधर, कॉमर्स विभाग के बाहर कैमरे लगा दिए गए हैं। इसके अलावा कैंपस में कई ऊंचाई वाली जगहों पर उच्च क्वालिटी के कैमरे लगाए जाएंगे। बृहस्पतिवार को पीएसी ने भी कैंपस में कैंप किया।
सोमवार को कैंपस के कॉमर्स विभाग में बीकॉम ऑनर्स की क्लास खत्म होने के बाद दो छात्राएं कैंटीन चली गईं। वहां से निकलने पर उन्हें स्कूटी सवार दो युवकों ने रोक लिया था। छात्राओं से नाम पूछते हुए दोस्ती करने का दबाव डालते हुए छेड़खानी की। छात्राओं के कक्षा में जाने पर मनचलों ने वहां पहुंचकर भी छेड़खानी की थी। पूरे मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तीन जगहों पर लगे कैमरों की फुटेज छात्राओं के परिजनों को दे दी है, जिससे वे उसे घर पर देख सकें। बृहस्पतिवार को भी छात्राएं पूरी फुटेज नहीं देख पाई। इसके कारण अभी आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं, विवि के इंजीनियरिंग विभाग ने कैंपस में कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया है। कॉमर्स विभाग में बाहर और भीतर दोनों जगहों पर कैमरे लगा दिए गए हैं। इसके अलावा कई जगहों पर उच्च क्वालिटी के कैमरे लगाए जाएंगे जिससे वो दूर तक की रिकॉर्डिंग कर सकें।
विज्ञापन

पीएसी ने किया कैंप
कांवड़ यात्रा के चलते कई दूसरी जगहों से पीएसी मेरठ में आई हुई है। ऐसे में यात्रा तक पीएसी की एक कंपनी को यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स हॉस्टल के पास ही रुकने के लिए जगह दी गई है। इसके अलावा बृहस्पतिवार रात को भी प्रोक्टोरियल बोर्ड की टीम ने गार्डों के साथ चेकिंग अभियान चलाया। चीफ प्रॉक्टर डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान हो तो सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीए-एलएलबी का छात्र शक के घेरे में
कैंपस में छात्राओं से छेड़खानी के मामले में एक बीए-एलएलबी के पूर्व छात्र का नाम चर्चाओं में है। बताया जा रहा है कि ये ब्लैक लिस्टिड कर दिया गया था। उसके बाद से ये कैंपस में ऐसे ही घूमता रहता है। छात्रों का कहना है कि घटना के बाद से इसने अपना फेसबुक अकाउंट भी डिलीट कर दिया है।

खास बातें:
- सीसीटीवी फुटेज से अभी तक सफलता नहीं मिली
- कैंपस में ऊंचाई वाली जगहों पर लगाए जाएंगे उच्च क्वालिटी के कैमरे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed