फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   व्यापारियों ने की जीएसटी समस्या हल की मांग

व्यापारियों ने की जीएसटी समस्या हल की मांग

Wed, 04 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने की जीएसटी समस्या हल की मांग
व्यापारियों ने की जीएसटी समाधान की मांग
विज्ञापन

मेरठ। जीएसटी में उत्पन्न समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला इकाई के बैनर तले दर्जनों व्यापारी एडिशनल कमिश्नर वाणिज्यकर से उनके कार्यालय मंगल पांडे नगर पर मिले। संगठन के प्रांतीय महामंत्री लोकेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी सच्चा देश भक्त है, वह सरकार को भरपूर टैक्स देना चाहता है लेकिन कुछ अधिकारी जीएसटी के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष राजकुमार त्यागी ने बताया कि हर जिले में कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूटर अपने सेल्स वाहनों से विभिन्न उत्पादनों को लेकर दुकानों पर बेचने जाते हैं। सेल्स वाहन में सभी उत्पादन मिलाकर 50 हजार से अधिक का माल होता है। जिलाध्यक्ष ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जनपद की सीमा को ई-वे बिल से मुक्त किया जाना चाहिए। मांगों को लेकर संगठन की तरफ से प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया। रामअवतार बंसल, शैवाल दुबलिश, सुनील वर्मा, मोहम्मद नईम, मुकेश गर्ग, इसरार सिद्दीकी आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed