{"_id":"5b0c6e514f1c1b9b6e8b512d","slug":"151527541329-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप्र राज्य ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप्र राज्य ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Updated Tue, 29 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। सोमवार को कैलाश प्रकाश स्टेडियम में 26वीं उप्र राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उप्र एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 11 सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सुबह पांच बजे से ही विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के चलते स्टेडियम में खिलाड़ियों का जगह-जगह जमावड़ा लगा रहा।
पहले दिन पोल वाल्ट, डिस्कस थ्रो, 100 मीटर हर्डल, 100, 400 मीटर दौड़, भाला फेंक, हाईजंप, लांग जंप, शॉट पुट, 10 किमी दौड़ में खिलाड़ियों ने दम दिखाया। डीएम अनिल ढींगरा ने बलून उड़ाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। खिलाड़ियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शॉट पुट खिलाड़ी किरन बालियान ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। एथलेटिक्स ध्वजारोहण के साथ खेलों की शुरुआत हुई। इस प्रतियोगिता के साथ राष्ट्रीय स्तर पर चयन के साथ खिलाड़ी एशियन गेम्स तक का सफर तय करेंगे। उद्घाटन के मौके पर एसएसपी राजेश पांडे, एडीएम सिटी मुकेश चंद्र, आयोजन कमेटी चेयरमैन आशुतोष भल्ला, आयोजक सचिव राजाराम अत्री, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर, उप्र एथलेटिक्स सचिव पीके श्रीवास्तव, उप्र बॉडी बिल्डिंग सेक्रेटरी विनोद शर्मा, एथलेटिक्स कोच जयवीर सिंह, उप्र पुलिस कोच योगेंद्र सिंह, लक्ष्यराज त्यागी, सतीश पंडित, जयप्रकाश, भूपेंद्र यादव अन्य प्रशिक्षक मौजूद रहे। आयोजक सचिव राजाराम अत्री ने बताया मंगलवार सुबह खेलों के बाद प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम होगा।
ये हैं परिणाम
पोल वाल्ट बालक वर्ग में बाराबंकी के कुंवर ज्ञानेंद्र सिंह प्रथम, इलाहाबाद के अनिकेत कुमार पटेल द्वितीय, बाराबंकी के मधुसूदन यादव तृतीय, डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में बाराबंकी के दिलयोगी प्रथम, मेरठ के सलील चौधरी द्वितीय, इलाहाबाद के मो. मुश्ताक तृतीय, डिस्कस थ्रो बालिका वर्ग में मेरठ की शिवानी प्रथम, बाराबंकी की सोनिका द्वितीय, जोनपुर की निराय तृतीय, बालिका सौ मीटर हर्डल में बाराबंकी की रितिका सिंह प्रथम, इलाहाबाद की मीनू तिवारी द्वितीय, फर्रुखाबाद की ज्योति कटारिया तृतीय, बालक वर्ग सौ मीटर हर्डल में यूपी पुलिस के सचिन कुमार प्रथम, विक्रांत द्वितीय, इलाहाबाद के हैदर तृतीय, बालक वर्ग सौ मीटर दौड़ में सहारनपुर के राहुल कुमार द्वितीय, जेपी नगर के सत्यवीर त्यागी तृतीय, बालिका वर्ग में सौ मीटर दौड़ में लखनऊ की विजय कुमारी प्रथम, बरेली की गार्गी गंगवार द्वितीय, बाराबंकी की स्नेहलता यादव तृतीय, बालक चार सौ मीटर दौड़ में बाराबंकी के विजय कुमार पटेल द्वितीय, बुलंदशहर के मयंक तेवतिया तृतीय, बालिका चार सौ मीटर दौड़ में बुलंदशहर की प्राची प्रथम, बाराबंकी की वंदना शर्मा द्वितीय, सहारनपुर की ट्विंकल पुंडीर तृतीय रहीं। वहीं बालक भाला फेंक में गाजियाबाद के गौरव नेहरा प्रथम, जेपी नगर के अजीत चौधरी द्वितीय, उप्र एथलेटिक्स के सतेंद्र कुमार तृतीय, बालिका वर्ग भाला फेंक में इलाहाबाद की पूनमपाल प्रथम, मेरठ की प्रियवत्री द्वितीय, जेपी नगर की सलोनी तृतीय, बालक वर्ग में आठ सौ मीटर में जेपी नगर के प्रशांत प्रथम, गौतमबुद्घनगर के राजकुमार द्वितीय, हाथरस के धर्मेंद्र सिंह तृतीय, बालिका वर्ग आठ सौ मीटर में यूपी पुलिस की डिंपल सिंह प्रथम, बनारस की प्रियंका यादव द्वितीय, जेपी नगर की दीक्षा तृतीय, बालक वर्ग दस किमी दौड़ में इलाहाबाद के अनिल कुमार प्रथम, बनारस के गणेश बिंद तृतीय, बालिका वर्ग 10 किमी में मुजफ्फरनगर की अर्पिता प्रथम, लखनऊ की निशा द्वितीय, संभल की ज्योति तृतीय स्थान पर रही।