{"_id":"5af74ddc4f1c1bd1408b4da8","slug":"151526156764-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की मांगी रिपोर्ट
Updated Sun, 13 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की मांगी रिपोर्ट
मेरठ। ओलावृष्टि, आंधी, तूफान एवं आकाशीय बिजली गिरने से होने वाले नुकसान की शासन ने रिपोर्ट मांगी है। साथ ही रविवार और सोमवार को मौसम विभाग की भविष्यवाणी को देखते हुए उसके प्रचार-प्रसार के निर्देश भी जिला प्रशासन को दिए गए हैं।
सचिव एवं राहत आयुक्त संजय कुमार द्वारा जारी पत्र में मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को निर्देश दिए गए कि वह अपने जनपद में 13 व 14 मई को मौसम विभाग द्वारा आंधी, तूफान, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की भविष्यवाणी को गंभीरता से लें। इसका लोगों के बीच व्यापक प्रचार प्रसार कराएं। इसके साथ ही दैवीय आपदा घटित होने की स्थिति में उससे प्रभावित होने वाले परिवार या व्यक्तियों को निर्धारित मानक के अनुसार सहायता वितरित करने के साथ फसल आदि के नुकसान का आंकलन कर विस्तृत रिपोर्ट के साथ मांग पत्र शासन को भेजें। जिससे समय रहते प्रभावित लोगों को सहायता उपलब्ध कराई जा सके।