{"_id":"5aea275f4f1c1b87098b77f1","slug":"151525294943-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनलाइन अवकाश आवेदन प्रक्रिया के लिए शिक्षकों का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनलाइन अवकाश आवेदन प्रक्रिया के लिए शिक्षकों का विरोध
Updated Thu, 03 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आनलाइन अवकाश प्रक्रिया का शिक्षकों ने किया विरोध
मेरठ। बुधवार को बक्सर के बीआरसी कार्यालय पर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 21 मई से लागू होने वाली आनलाइन अवकाश आवेदन प्रक्रिया का विरोध किया गया। अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने बताया आकस्मिक व चिकित्सा अवकाश में आनलाइन प्रक्रिया संभव ही नहीं है। सदस्यों ने सरकार के इस कदम को शिक्षकों का विरोधी बताया। इस प्रक्रिया के बाद शिक्षकों का उत्पीड़न ही होगा। बैठक में तय किया कि प्रक्रिया लागू न हो इसका पूरा विरोध किया जाएगा। बैठक में रामनरेश, मनोज दीवान, अजीत, सीमा प्रधान, अमरपाल सिंह, मंजू गोयल आदि शिक्षक मौजूद रहे।
खास बातें:
21 मई से बेसिक शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों में लागू होनी है प्रक्रिया