फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बिजली की बढ़ो दरों को सियासी हथियार बनाएगा रालोद

बिजली की बढ़ो दरों को सियासी हथियार बनाएगा रालोद

Sat, 21 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
बिजली की बढ़ो दरों को सियासी हथियार बनाएगा रालोद
बिजली की बढ़ी दरों को सियासी हथियार बनाएगा रालोद
विज्ञापन

मेरठ। पिछले दो चुनावों में मात खाने के बाद रालोद अब संगठन और संघर्ष की अहमियत को समझने लगा है। पार्टी मुखिया चौधरी अजित सिंह के जन संवाद कार्यक्रम की सफलता से गदगद पार्टी ने अब बिजली की बढ़ी दरों को लेकर मैदान में उतरने का एलान किया है।
शुक्रवार को दिल्ली आवास पर हुई पश्चिमी यूपी के जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों की समीक्षा बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने संघर्ष की हुंकार भरी। पार्टी के प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान ने बताया कि ग्रामीण बिजली की बढ़ी दरों और गन्ना बकाया भुगतान को लेकर शुरू होने वाले आंदोलन का पूरा प्लान बना लिया है। आगामी तीन मई को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर बिजली की बढ़ी दरों का विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद चार जून को प्रदेश के सभी बिजलीघरों का घेराव किया जाएगा। इस बीच पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी गांव-गांव जनजागरण यात्रा निकालकर बिजली आंदोलन के लिए किसानों को लामबंद करेंगे। बैठक में सभी जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों द्वारा किए गए संगठन के लिए कार्यों की समीक्षा की गई। जो जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी शिथिल मिले उन्हें 15 दिन का समय दिया गया है। अगर इसके बाद भी उनके कार्योँ में शिथिलता मिली तो उन पर गाज गिरना तय है।
विज्ञापन


बूथ तक पहुंचेगा संगठन
बैठक में संगठन को बूथ तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। ‘हर बूथ पर दस यूथ’ योजना पर अमल किया जाएगा। इसके लिए बूथ बुकलेट छपवाई गई है। हर बूथ से यह बुकलेट भरकर हाईकमान के पास भेजी जाएगी। बुकलेट में गांव, बूथ के नाम के साथ यूथ का नाम और उनके फोन नंबर आदि होंगे। बुकलेट के चलते कोई भी पदाधिकारी बूथ कमेटी बनाने में फर्जीवाड़ा नहीं कर सकेगा। हाईकमान द्वारा बूथ कार्यकर्ताओं से फोन पर बातकर जानकारी भी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैराना व नूरपुर उप चुनाव के लिए सभा की तैयारी
जयंत चौधरी ने कैराना लोकसभा व नूरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भी हुंकार भरी है। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुटने और चुनावी सभा की तैयारी करने के निर्देश दिए। जयंत ने कहा कि पार्टी हर हाल में उपचुनाव लड़ेगी। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, राजेंद्र शर्मा, डॉ. मैराजुद्दीन अहमद, मुकेश जैन, पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर, वीरपाल राठी, परवेज हलीम, राममेहर सिंह गुर्जर, राजेंद्र चिकारा, यशवीर सिंह, भोपाल गुर्जर आदि के अलावा पश्चिम यूपी के सभी जिलाध्यक्ष व प्रभारी मौजूद रहे।


खास बातें:
जयंत चौधरी ने पश्चिमी यूपी के जिलाध्यक्षों की बैठक लेकर की संगठन की समीक्षा
तीन मई को सभी जिला मुख्यालयों पर होंगे प्रदर्शन, जयंत निकालेंगे जनजागरण यात्रा
चार जून को प्रदेश के बिजलीघरों का होगा घेराव, बूथ तक संगठन को पहुंचाने के दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed