फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नेशनल हाईवे को अधिकारियों ने कराया कब्जामुक्त

नेशनल हाईवे को अधिकारियों ने कराया कब्जामुक्त

Sun, 18 Mar 2018 01:56 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे को अधिकारियों ने कराया कब्जामुक्त

विज्ञापन
मेरठ/कंकरखेड़ा। एनएच-58 पर खडौली के पास हाइवे चौड़ीकरण में बाधा बने अवैध निर्माणों को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में एनएचएआई की टीम ने ध्वस्त कर दिया। हालांकि अभी सबसे बड़ी बाधा मस्जिद को नहीं हटाया गया है, लेकिन मस्जिद हटाने पर सहमति बन गई है। एनएचएआई से पैसा आते ही मस्जिद भी हटा दी जाएगी।
हाइवे पर धार्मिक स्थलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी किये थे। जिस पर लगातार स्थानीय प्रशासन इन बाधाओं को दूर कर रहा है। मेरठ में एनएच-58 पर ग्राम खड़ौली में मस्जिद और एनएच-235 पर नौगजा पीर के पास मदरसे के कारण चौड़ीकरण का काम अटका हुआ था। इन दोनों ही मामलों में संबंधित पक्षों से सहमति बन चुकी है। एनएचएआई से मुआवजा आते ही इन दोनों निर्माणों को हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन

लेकिन एनएच-58 पर मस्जिद की आड़ में स्थानीय लोगों ने मकान और दुकान आगे बढ़ाते हुए अवैध निर्माण कर लिये थे। शनिवार को अपर जिलाधिकारी नगर मुकेश चंद्र के साथ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ खड़ौली पहुंचे। उनके साथ एसीएम अमिताभ यादव, सीओ दौराला पंकज कुमार और कई थानों की पुलिस फोर्स थी। जबकि एनएचएआई के अधिकारी भी जेसीबी और मजदूरों के साथ वहां पहुंच गये। टीम ने मस्जिद के दोनों तरफ अवैध रूप से बनाए गए दुकान और मकानों को ध्वस्त कर कब्जा मुक्त कर दिया। इस दौरान लोगों ने विरोध भी दर्ज कराया, लेकिन अधिकारियों ने कोई भी बात मानने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी नगर मुकेश चंद्र ने बताया कि इन सभी लोगों को बहुत पहले मुआवजा भी मिल चुका है। फिर ये लोग मस्जिद की आड़ में अवैध रुप से कब्जा किये हुए थे। उन्होंने बताया कि एनएचएआई को मस्जिद हटाने के लिए मुआवजे का प्रस्ताव भेज दिया गया है। जैसे ही संबंधित पक्ष को पैसा मिलेगा, मस्जिद भी हटा दी जाएगी।


हाईवे पर खड़ौली में नगर निगम की जमीन पर अवैध रूप से मस्जिद बनी है। इसका जवाब आरटीआई में खुद नगर निगम ने दिया है। इसलिए इसका यदि मुआवजा दिया जाता है, तो विरोध दर्ज कराया जाएगा। डॉ. संदीप पहल एडवोकेट, अध्यक्ष सच संस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed