{"_id":"5aa6e45c4f1c1b21578b45e4","slug":"151520886876-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब बेचने का आरोप बोला, मैं दृष्टिहीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब बेचने का आरोप बोला, मैं दृष्टिहीन
Updated Tue, 13 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध शराब बेचने का आरोपी बोला, मैं दृष्टिहीन
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बागड़ियान माता का बाग मोहल्ला निवासी सुनील कुमार उर्फ काले को पुलिस ने घर के बाहर शराब बेचते गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए गए।
उधर, जब आरोपी को न्यायालय से बाहर लाया गया तो आरोपी छड़ी का सहारा लेकर खड़ा हो गया। जिसे पुलिसकर्मी हाथ पकड़कर ले जाने लगा। आरोपी के एक हाथ में छड़ी थी तो दूसरा हाथ पुलिसकर्मी ने पकड़ा हुआ था। लेकिन उसके बावजूद आरोपी चलते हुए बार-बार ठोकर खाकर गिर रहा था। पूछने पर आरोपी ने बताया कि उसे कुछ भी दिखाई नही देता है। वह दृष्टिहीन है। पुलिस वालों ने किसी तरह उसे बंदी वाहन में बैठाकर जेल के लिए रवाना कर दिया।