फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रेल यातायात पटरी से उतरा, यात्रियों का बुरा हाल

रेल यातायात पटरी से उतरा, यात्रियों का बुरा हाल

Thu, 18 Jan 2018 02:52 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
रेल यातायात पटरी से उतरा, यात्रियों का बुरा हाल
मेरठ। गाजियाबाद-मेरठ सिटी-सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर दौराला से खतौली के बीच रविवार से शुरू हुए इंटरलॉकिंग कार्य से रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित चल रहा है। आधा दर्जन ट्रेनों के रद होने और एक दर्जन ट्रेनों के रूट डायवर्जन से सेक्शन पर ट्रेनों का टोटा हो गया है। इसके चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मेरठ से टपरी तक करीब 107 किलोमीटर लंबे सेक्शन का दोहरीकरण कार्य चल रहा है। मेरठ सिटी से दौराला तक का कार्य पूरा हो चुका है और दौराला स्टेशन से खतौली स्टेशन तक दोहरीकरण कार्य अंतिम चरण में है। इस हिस्से पर इंटरलॉकिंग कार्य चल रहा है। रेलवे ने कार्य को प्रभावित होने से बचाने के लिए पहले ही ब्लाक दे दिया था। ब्लाक के चलते आनंद विहार टर्मिनल से कटरा तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन, कटरा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेेन, दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर, इंटरसिटी सुपर एक्सप्रेस रद चल रही है। इसके अलावा इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस, देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस, देहरादून-चंडीगढ़ मदुरै एक्सप्रेस, वलसाड़-हरिद्वार एक्सप्रेस, इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस, बांद्रा-हरिद्वार एक्सप्रेस, उज्जैन-देहरादून एक्सप्रेस को रूट डायवर्ट कर वाया टपरी-शामली रूट से चलाया जा रहा है। वहीं, मेरठ सिटी-सहारनपुर नौचंदी लिंक एक्सप्रेस, अंबाला-दिल्ली पैसेंजर व कालका-दिल्ली पैसेंजर आंशिक रूप से निरस्त चल रही है। जिसमें लिंक नौचंदी को सहारनपुर नहीं भेजा गया और कालका पैसेंजर व अंबाला पैसेंजर को सहारनपुर तक ही संचालित किया गया।
विज्ञापन

रोडवेज बसें भी नहीं दे रही राहत
ट्रेनों की कमी के चलते रेल यात्री रोडवेज अड्डे की तरफ डायवर्ट हो रहे हैं। लेकिन बसों की कमी के चलते यहां भी यात्रियों को राहत नहीं मिल पा रही है। सुबह और शाम को पहुंच रही भारी भीड़ के लिए अतिरिक्त बसों की जरूरत है। लेकिन परिचालकों की कमी से शत प्रतिशत बसें ऑन रोड नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगम व नौचंदी लेट
बुधवार को संगम एक्सप्रेस साढ़े चार व नौचंदी एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से पहुंची। हालांकि शाम को इन दोनों ट्रेनों को राइट टाइम रवाना किया गया।
- दोहरीकरण कार्य से आधा दर्जन ट्रेनें रद और एक दर्जन ट्रेनों के रूट डायवर्ट से परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed