{"_id":"5a241caa4f1c1b78548c0ed2","slug":"151512316074-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांडव नगर की बदहाल स्थिति देखकर वीसी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांडव नगर की बदहाल स्थिति देखकर वीसी नाराज
Updated Sun, 03 Dec 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
पांडव नगर जी ब्लॉक स्थित पाकेट जी में रविवार को अचानक एमडीए वीसी ने निरीक्षण किया तो यहां बदहाल स्थिति मिली। एमडीए द्वारा बनाए गए फ्लैट खस्ताहाल मिले। वीसी ने इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित सहायक तथा अवर अभियंता को तलब किया।
वर्ष 2015 में एमडीए ने यहां 85 फ्लैट बनाए थे जो आज बुरी हालत में है। यहां के आवंटी विनय गोयल, अजय त्यागी, आशीष भटनागर, नितिन शर्मा कई बार इस बाबत एमडीए अधिकारियों से शिकायत कर चुके थे, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी। शिकायत पर रविवार को वीसी साहब सिंह यहां पहुंचे और निरीक्षण किया। पार्क का सौंदर्यीकरण नहीं था। जल निकासी का उचित इंतजाम नहीं किया गया। पाइप लाइन टूटी होने के कारण पानी दीवारों में जाने से फ्लैटों में सीलन आ रही थी। कालोनी के लोगों ने भी वीसी के सामने समस्या रखी। वीसी ने कहा कि जल्द ही समस्याएं दूर होंगी। उन्होंने एमडीए अभियंताओं और घटिया काम करने वाले ठेकेदार पर भी कार्रवाई करने की बात कही।