फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पीएसी टीम के सामने घंटों लेट पहुंची संगम और नौचंदी

पीएसी टीम के सामने घंटों लेट पहुंची संगम और नौचंदी

Sun, 05 Nov 2017 02:06 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
पीएसी टीम के सामने घंटों लेट पहुंची संगम और नौचंदी
मेरठ। सिटी स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लेने पहुंची रेलवे की यात्री सुविधा समिति (पीएसी) के सामने नौचंदी और संगम एक्सप्रेस लेट पहुंची तो मीडिया ने दोनों ट्रेनों के 11 माह से लेट होने का सवाल उठाया। इस पर समिति के दोनों सदस्य असहज हो गए। कमेटी सदस्यों ने कहा कि वे इस मामले से रेल मंत्री को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को सिटी स्टेशन पर रेलवे की पीएसी कमेटी निरीक्षण के लिए पहुंची थी। कमेटी के दोनों सदस्य स्टेशन पर यात्रियों को मिल रही सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ले ही रहे थे कि इलाहाबाद से सुबह पौने सात बजे पहुंचने वाली संगम एक्सप्रेस दोपहर दो बजे स्टेशन पर पहुंची। उसी समय मीडिया ने दोनो मेंबरों से ट्रेनों की लेटलतीफी पर सवाल दाग दिया। बताया कि नौचंदी और संगम एक्सप्रेस 11 माह से 7 से 14 घंटे लेट पहुंच रही है। दोनों ट्रेनों को राइट टाइम करने के नाम पर चार बार रद किया जा चुका है। सांसद राजेंद्र अग्रवाल और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी मामले से रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड चेयरमैन को अवगत करा चुके हैं, लेकिन आज तक ट्रेन राइट टाइम नहीं हो सकी। इस पर कमेटी मेंबर मोहम्मद इरफान और नागेश राम जोशी ने कहा कि वे मामले को रेल मंत्री के सामने रखेंगे। वहीं नौचंदी एक्सप्रेस भी आठ घंटे की देरी से शाम करीब चार बजे पहुंची। लिंक को सहारनपुर रवाना कर दिया गया। स्टेशन अधिकारियों के मुताबिक वापसी में नौचंदी रात करीब 1 बजे रवाना हो सकेगी।
विज्ञापन

वाजेपयी ने पीएसी सदस्यों को सौंपा ज्ञापन
मेरठ। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सिटी स्टेशन पर पीएसी सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने नौचंदी और संगम एक्सप्रेस को राइट टाइम कराने के लिए बनाया गया प्रपोजल सौंपा। वाजपेयी ने बताया कि संगम एक्सप्रेस में अलीगढ़ से जुड़ने वाली देहरादून लिंक को हटा दिया जाए और कानपुर से इलाहाबाद के बीच ट्रेन को पैसेंजर न किया जाए तो इसकी चाल सुधर सकती है। वहीं नौचंदी एक्सप्रेस को सहारनपुर की बजाय मेरठ से ही चलाया जाए और इलाहाबाद न भेजकर लखनऊ में ही इसकी यात्रा समाप्त की जाए तो यह भी सुधर सकती है। उन्होंने इससे पहले यह प्रत्यावेदन रेल मंत्री और चेयरमैन को भी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed