{"_id":"59bee6744f1c1b1b688b526e","slug":"151505683060-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान पाना है तो समाज का काम करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान पाना है तो समाज का काम करो
Updated Mon, 18 Sep 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। अगर सम्मान पाना है तो समाज के लिए नि:स्वार्थ काम करों। समाज उसे ही याद रखता है जो समाज के लिए काम करता है। यह बातें सीसीएस यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. एके तनेजा ने रविवार को राधा गोविंद विवाह मंडप में आयोजित भारतीय दलित विकास संस्थान के 21वें मेधावी छात्र सम्मान समारोह में कही।
उन्होंने संत रविदास, महर्षि बाल्मीकि और डॉ. भीमराव अंबेडकर का उदाहरण देते हुए कहा बताया कि किस तरह इन सबने विपरीत परिस्थितियों में भी समाज के लिए काम किया। मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए शिक्षा ही एकमात्र साधन है। मेरठ दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर ने कहा, बाबा साहेब ने पूरी जिंदगी शिक्षा की अलख जगाते हुए समाज के उत्थान के लिए काम किया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी ने संस्थान का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। समारोह में समाज के उन मेधावी 450 बालक-बालिकाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 75 फीसदी या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी ने की और संचालन डॉ. रवि प्रकाश और राजेंद्र प्रेमी ने किया। इस मौके पर आरके प्रसाद, डीसी सिंह, जीसी निगम, लीलापत एडवोकेट, सेंसर पाल सिंह, भंवर सिंह, बादाम सिंह, सुनील जाटव, सुभाष चंद, लेखराज, हितेश पाल, सुनील सागर, संगीता सिंह, बिजेंद्र सागर, सतीश प्रकाश, रणवीर सिंह, जतिन लिसाड़ी, राकेश लिसाड़ी, सीमा जाटव आदि मौजूद रहे।
खास बात
भारतीय दलित विकास संस्थान का 21वां मेधावी सम्मान समारोह आयोजित