फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हो रहा धनबल का प्रयोग

हो रहा धनबल का प्रयोग

Mon, 14 Aug 2017 02:43 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
हो रहा धनबल का प्रयोग
‘हो रहा धनबल का प्रयोग, चुनाव करें स्थगित’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
जिला पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव के मद्देनजर रविवार को सपा नेता अतुल प्रधान और जिला पंचायत सदस्य मनोज अधाना ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि इस चुनाव में धनबल का प्रयोग किया जा रहा है, लिहाजा इस चुनाव को स्थगित कर दिया जाए।

मनोज अधाना ने कहा कि वह राज्य निर्वाचन आयोग और राष्ट्रपति को इस संबंध में पत्र लिखकर शिकायत करेंगे। आगे चलकर यह चुनाव भी सीधे जनता केजरिए कराया जाए, जिससे खरीद फरोख्त खत्म हो सके। उन्होंने नाम लिए बिना कहा कि एक पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक ने गठजोड़ कर लिया है। वहीं, अतुल प्रधान ने कहा कि भाजपा के लोग प्रदेश में जिला पंचायत सदस्यों पर दबाव बना रहे हैं। उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे लिखाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस का गलत तरीकेसे इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि पुलिस का काम लॉ एंड ऑर्डर संभालना है।
विज्ञापन


खास बात
जिपं अध्यक्ष के उपचुनाव को लेकर मनोज अधाना और अतुल प्रधान ने लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed