फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पीएनबी ने बंद किए 19 डिजिट वाले मास्टर कार्ड

पीएनबी ने बंद किए 19 डिजिट वाले मास्टर कार्ड

Sat, 05 Aug 2017 07:08 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
पीएनबी ने बंद किए 19 डिजिट वाले मास्टर कार्ड
मेरठ। पंजाब नेशनल बैंक ने अपने 19 डिजिट वाले मास्टर कार्ड शनिवार से अचानक बंद कर दिए। बैंक प्रबंधन के अनुसार साइबर क्राइम बढ़ने पर यह कदम सुरक्षा की दृष्टि से उठाया गया है।
विज्ञापन

तो रक्षाबंधन के बाद करते बंद
शनिवार को ऐसे ग्राहक एटीएम पर कैश लेने पहुंचे तो पता चला कि उनका 19 डिजिट वाला मास्टर कार्ड डिसेबल हो चुका है। यह समस्या एक के बाद एक कई ग्राहकों के सामने आने पर ब्रांच में बात की गई तो इसका पता चला। लोगों का कहना था कि सोमवार को रक्षा बंधन का त्यौहार है। बैंक को रक्षाबंधन के बाद ये कदम उठाना था। रविवार और सोमवार को अवकाश है, ऐसे में कैश की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

हमने एसएमएस से दे दी थी सूचना
इस संबंध में पीएनबी के सर्किल आफिस के सीनियर मैनेजर संजय कुमार ने बताया कि बैंक से 16 और 19 डिजिट वाले कुल दो तरह के मास्टर कार्ड ग्राहकों को जारी हैं। इनमें से 19 डिजिट वाले मास्टर कार्ड ही एक अगस्त से बंद किए गए हैं। बैंक स्तर से इसकी सूचना प्रसारित की गई थी। एसएमएस के माध्यम से भी सभी ग्राहकों को अपने कार्ड बदलवाने की सूचना काफी समय से भेजी जा रही है। जिनके पास एसएमएस अलर्ट सुविधा नहीं है, या जिन्होंने अपने मोबाइल नंबर बदल दिए हैं, उन्हें ये मेसेज नहीं पहुंचा होगा। इसी वजह से उन्हें इसकी सूचना नहीं मिली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मिलेंगे चिप वाले कार्ड
सीनियर मैनेजर संजय कुमार के अनुसार 19 डिजिट वाले मास्टर कार्ड को बदलकर अब ग्राहकों को चिप वाले कार्ड जारी होंगे। ये कार्ड सुरक्षा की दृष्टि से और बेहतर होंगे। बढ़ते साइबर क्राइम को देखते हुए बैंक स्तर पर भी अपनी सुविधाओं को अपडेट कर बेहतर किया जा रहा है।
ऐसे बदलवाएं अपना कार्ड
बैंक की संबंधित शाखा में अपना पुराना कार्ड जमा कर नए कार्ड के लिए प्रार्थनापत्र देना होगा। नया कार्ड जारी होने के बाद आपको एसएमएस के माध्यम से चार अंकों का पासवर्ड मिलेगा। जिसके बाद नया कार्ड एक्टिव हो जाएगा।

जरूर लें एसएमएस अलर्ट सुविधा
बैंक प्रशासन का कहना है कि जिन ग्राहकों का मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर्ड नहीं है, या जिन्होंने अपना मोबाइल नंबर चेंज किया है तो ऐसे ग्राहक तुरंत बैंक शाखा से संपर्क कर एसएमएस अलर्ट सुविधा लें लें।
पीएनबी की मेरठ सर्किल की स्थिति
सर्किल में जिले मेरठ, बागपत, हापुड़
कुल शाखा - 76
खाताधारक - 18 लाख
एटीएम - 132
शहरी क्षेत्र में - 85
ग्रामीण क्षेत्र में - 57

खास बात
- शनिवार को अचानक कार्ड बंद होने से हजारों ग्राहक हुए परेशान
- बैंक प्रबंधन का कहना, एसएमएस के माध्यम से ग्राहकों को दे दी थी सूचना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed