फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मानसून से बचाने को सजा है बाजार

मानसून से बचाने को सजा है बाजार

Thu, 13 Jul 2017 09:19 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
मानसून से बचाने को सजा है बाजार
बातचीत के फोटो मेरठ फोल्डर में नाम से सेव हैं
विज्ञापन


बारिश में बिना भीगे उठाएं मौसम का मजा
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
यूं तो बारिश में भीगने का अपना अलग मजा है। लेकिन रोज-रोज भीगना आपके लिए सजा भी बन सकता है। ऐसे में बरसात में बिना भीगे मौसम का मजा उठाने के लिए बाजार में ढेरों विकल्प हैं। वाटरप्रूफ एसेसरीज और सामानों से बाजार भरा पड़ा है। स्टाइलिश रेनकोट, वाटरप्रूूफ घड़ियां, टोपियां, चश्मे और जूते मानसून को आपके स्टाइल पर भारी नहीं पड़ने देंगे। फूलों के डिजायन वाले रेनकोट के साथ मैचिंग एसेसरीज और मेल खाते रंगों का मेकअप बरसात में भी आपको आकर्षण का केंद्र बनाएगा। सदर, आबूलेन, बेगमपुल, शारदा रोड, सेंट्रल मार्केट सहित छोटे बाजारों में भी मानसूनी फुहारों से बचने का हर इंतजाम है।

फूलों वाले डिजाइनर रेनकोट
बाजार में बच्चों, युवाओं और पुरुषों के लिए 300 से 1500 रुपये तक की रेंज में रेनकोट हैं। ब्रांडेड और नॉनब्रांडेड रेंज में पैंट-शर्ट, जैकेट, वनपीस और स्कर्ट टॉप रेनकोट भी में उपलब्ध हैं। इसमें अटैच्ड टोपी है जिसे हटा भी सकते हैं। सादा रेनकोट के अलावा गुलाबी, हरा, नीला, पीला, सफेद, हल्का सफेद, आसमानी कई रंगों में रेनकोट हैं। इन पर लहरिया, पतंग, तितली और फूलों के प्रिंट भी हैं। रेनकोट के साथ वाटरप्रूफ हैंडबैग्स, स्कूल बैग्स, पर्स, वॉलेट, एयरबैग, बैकपैक, क्लच, वैनिटी बॉक्स और मोबाइल बैग्स हैं। साथ ही रबर के रबरबेंड्स, फ्लोरल प्रिंट के ब्रेसलेट, प्लास्टिक के टॉप्स, हेयरबैंड और चश्मे के साथ स्टाइलिंग कर सकती हैं।
विज्ञापन


रबर और नरम प्लास्टिक के आकर्षक जूते
बरसात के लिए बाजार में रबर और नरम प्लास्टिक के आकर्षक जूते-चप्पल हैं। हर उम्र वर्ग के लिए हर साइज व डिजायन में बरसाती चप्पलें, सैंडल्स, क्रॉक्स, फैंसी चप्पलें, जूतियां, जूते, ओवर बूट, नी बूट, नी सैंडल्स सादा और फ्लोरल प्रिंट में उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 200 से 1500 रुपये तक है। ये सैंडल्स नीले, पीले, लाल, गुलाबी, सुनहरी सहित कई आकर्षक रंग व डिजायन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाटरप्रूफ मेकअप और ब्यूटी केयर
कपड़े, जूते और एसेसरीज के बाद बारिश में भीगने पर मेकअप या बाल खराब न हो जाएं यह बड़ी समस्या होती है। बाजार में वाटरप्रूफ मेकअप की बड़ी रेंज हैं। इनकी मदद से त्वचा, आंखें और बालों को संक्रमण से बचा सक ते हैं। विभिन्न कंपनियों क े ब्यूटी केयर प्रोडक्ट्स, वाटर रीजिस्टेंस कलर कॉस्मेटिक, लिपस्टिक, आईशेडो, काजल, आईलाइनर, नेलपेंट्स हैं जो बारिश में भीगने पर उतरते नहीं। इनकी कीमत कंपनियों के अनुसार कम और अधिक है। भीगने से पहले और बारिश के पानी में भीगने के बाद की सुरक्षा के लिए अलग उत्पाद हैं। जो बाजार में उपलब्ध हैं।

वर्जन---
अभी कम है बिक्री
1979 से हमारी दुकान है। सालों से यहां पर रेनकोट, वाटरप्रूफ कवर, बैग्स बेचने का काम कर रहे हैं। इस साल मानसून काफी हल्का है, इसलिए बिक्री कम है। रंगीन, सादे, ब्रांडेड, नॉनब्रांडेड हर प्रकार के रेनकोट उपलब्ध हैं। सरदार परमजीत सिंह, रेनकोट विक्रेता सदर

सुरक्षित रहते हैं पैर
रबर के बने क्रॉक्स, जूते, फ्लोटर्स, सैंडल्स उपलब्ध हैं। ये सभी वॉशेवल हैं। बरसात के लिए विशेष तौर पर लोग रबर के बने जूते-चप्पल लेते हैं। ये 300 से एक हजार की रेंज तक हैं। इन्हें पानी में पहनने पर पैरों और जूतों को कोई नुकसान नहीं होता। मनोज अरोड़ा, संचालक पंजाब शूज आबूलेन

वाटरप्रूफ प्रोडक्ट की मांग
इस मौसम में पसीना बहुत आता है। पसीने को रोकने के लिए ट्रंासलूज पाउडर, फिक्सिंग पाउडर की मांग होती है। जो मेकअप को बहने से रोकता है। इसलिए वाटरप्रूफ प्रोडक्ट्स, स्वेटिंग रजिसटेंस प्रोडक्टस की मांग काफी है। अंकित गोयल, कॉस्मेटिक डीलर

बारिश में यह रखें सावधानी
संक्रमण से बचें
बारिश में लोगों को फंगल संक्रमण, खुजली की संभावना ज्यादा रहती है। ऐसे में अंडरआर्म व दूसरे एरिया को सूखा रखें। सरसों या नारियल तेल की मालिश करें। एंटी फंगल पाउडर लगाएं। प्रतिदिन साफ पानी से नहाएं। पूरी बाजू के ढीले और सूती वस्त्र पहनें। शरीर ढककर सोएं। हवा और धूप की एलर्जी भी इस मौसम में काफी होती है। धूप से बचने को सनसक्रीन हर चार से पांच घंटे पर लगाएं। डॉ. अजय शर्मा, वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ

पंखे का करें प्रयोग
बच्चों को मच्छर, पानी से संक्रमण बहुत तेजी से होता है। मच्छरों से बचाने के लिए सफाई रखें। पानी जमा न होने दें। गंदे पानी में भीगने से बचें। कूलर की बजाय पंखे का प्रयोग करें। डॉ. राजीव तेवतिया, बाल रोग विशेषज्ञ

बासी खाना करें अवाइड
इस मौसम में बैक्टीरिया बहुत तेजी से पनपते हैं। इसलिए बासी खाने से बचें। स्ट्रीट फूड, कोल्डड्रिंक्स, बाजार के फलों के जूस, पत्तेदार सब्जियां खाने से परहेज करें। घर पर बना सादा कम मसाले का भोजन करें, जो पचने में आसान हो। डॉ. तनुराज सिरोही, वरिष्ठ फिजिशियन


नारियल तेल लगाएं
तीन से चार बार चेहरा धोएं, घर से माश्चुराइजर लगाकर निकलें। हल्का मेकअप करें। बरसात में बाल काफी झड़ते हैं, इसलिए बालों में नारियल तेल लगाएं। चेहरे के लिए बर्फ को सूती रुमाल में लपेटकर मसाज करें। अदरक का प्रयोग भोजन में करें। गुलाब की पत्तियों का पैक और फेशियल लगाएं। रुपसी अग्रवाल, सौंदर्य विशेषज्ञ

प्रमुख बातें======
मानसून आने के साथ डिजायनर रेनकोट, फुटवियर्स और कवर से सजा बाजार
वाटर प्रूफ कास्मेटिक्स, बैग्स, पेंट-शर्ट, जैकेट, और स्कर्ट टॉप तक उपलब्ध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed