फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सरधना में पहली बार

सरधना में पहली बार

Wed, 03 Jan 2018 08:21 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
सरधना में पहली बार
वैराग सागर महाराज के साथ अस्सी पिच्छियों ने किया मंगल प्रवेश
विज्ञापन

भूनि चौराहे से बैंडबाजा के साथ हुआ आगमन
जुलूस के साथ विधायक संगीत सोम भी पैदल जैन बड़ा मंदिर पहुंचे
जैन संतों के स्वागत में उमड़ा जैन समाज
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना।
नगर में पहली बार बुधवार को सुबह के समय कड़कड़ाती सर्दी में भूनि स्थित कदम पब्लिक स्कूल से विहार करके आचार्य श्री 108 विराग सागर जी महाराज संग 80 पिच्छियों का विशाल संतों का संघ पैदल सरधना पहुंचे। जैन समाज के साथ सर्व समाज के लोग भूनि चौराहे पर एकत्रित हुए और जुलूस के रूप में जैन संतों के साथ पैदल चलकर सरधना नगर तक पहुंचे। इस बीच विधायक संगीत सोम भी संगीत सोम भी पैदल चलकर नगर तक आये। नगर की जनता ने जैन इंटर कॉलेज में जैन संतों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी के साथ सर्व समाज के लोग जैन संतों के स्वागत में पहुंचे। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जैन संत चौक बाजार स्थित जैन बड़ा मंदिर पहुंचे।

सरधना नगर में सन 1975 के बाद आचार्य श्री वैराग सागर जी महाराज के सानिध्य में अस्सी पिच्छियों संग जैन संतों ने नगर में मंगल प्रवेश किया। सन 1975 में 42 पिच्छियों संग जैन संतों का नगर में मंगल प्रवेश हुआ था। बुधवार को भूनी स्थित कदम पब्लिक स्कूल से जैन संतों ने सरधना के लिये विहार किया। तो नगर की जनता ने उनके स्वागत की पूरी तैयारी कर रखी थी। इस बीच जैन समाज के लोग ही नहीं बल्कि विधायक संगीत सोम और सर्व समाज के लोग भी जैन संतों के स्वागत के भूनी चौराहे पर पहुंच गये। विधायक संगीत सोम भी नंगे पांव पैदल जैन संतों के साथ विशाल जुलूस के रूप में चल दिये। और नगर में पहुंचे पर जैन संतों का नगर की जनता तो जोरदार स्वागत किया। जैन इंटर कॉलेज में भव्य स्वागत किया गया। जैन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य विजय बहादुर, मानिकचंद जैन ने पाद प्रक्षालन और आरती कर स्वागत किया गया। उसके बाद आदर्श नगर मंदिर, वीरबाल सदन, गांधीनगर होते हुए गुजरान गेट और किशोरकान, तारनी स्ट्रीट होते हुुए विशाल जुलूस के रूप में चौक बाजार स्थित जैन बड़ा मंदिर पहुंचे तो वहां पर भव्य स्वागत किया गया। जैन मंदिर में मंदिर के प्रबंधक कुणाल जैन मंदिर कमेटी के सदस्य सतीश जैन, श्रेयांश जैन, दीपक जैन, सुभाष चंद जैन, राजीव जैन, जय कुमार जैन आदि ने पाद प्रक्षालन किया। और आरती कर आचार्य श्री का ससंग बडे़ मंदिर में प्रवेश कराया। इस मौके पर आचार्य भरतभूषण जी महाराज भी पहुंचे ओर जैन मुनियों का मंगल मिलन हुआ। जैन संतों का विधायक संगीत सोम व पूर्व चेयरमैन व चैयरपर्सन पति निजाम अंसारी ने भी स्वागत किया। विधायक संगीत सोम व थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने दीप प्रज्ज्वलन किया। इस मौके पर जैन संतों ने विधायक संगीत सोम को प्रतीक चिन्ह भेंट कर आर्शीवाद दिया। इस मौके पर विधायक संगीत सोम ने कहा कि जिस तरह से बुधवार को जैन संतों का नगर में मंगल प्रवेश हुआ उससे सरधना नगर की ऐतिहासिक पावन भूमि का गौरव ओर बढ़ गया है। जैन संतों के दो दिन के कार्यक्रम पर कहा कि कम से कम जैन संतों को पांच दिनों तक नगर में रहकर नगर की जनता को आर्शीवाद देना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन नमन जैन ने किया ओर मंगलाचरण अक्षय जैन ने किया। इस मौके पर नगर के जैन समाज के लोगों के साथ सर्व समाज के लोग मौजूद रहे। अनिल जैन, मनोज जैन, साहिल जैन, सागर जैन, परू जैन, वासु जैन, पुनीत जैन, अभिषेक जैन, निमित जैन, अरिहंत जैन, आकाश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed