फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   स्थापना दिवस मनाया।

स्थापना दिवस मनाया।

Mon, 01 Jan 2018 07:13 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
स्थापना दिवस मनाया।
हस्तिनापुर। जंबूद्वीप स्थल के तेरहद्वीप जिनालय में अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद का 41वां स्थापना दिवस सोमवार को मनाया गया।
विज्ञापन

प्रात:काल तेरहद्वीप जिनालय में भगवंतों का अभिषेक किया गया। जिसमें नारियल, इच्छुरस, घी, दूध, दही, सर्वोषधि चंदन विलेपन, पुष्पवृष्टि एवं सारे विश्व में सद्भावना एवं शांति स्थापना के लिए महाशांतिधारा की गई। देश के विभिन्न अंचलों से पधारे भक्तों ने सम्मेेलन में भाग लिया। युवा परिषद के राष्ट्रीय मंत्री विजय कुमार ने कहा कि आज सोशल मीडिया का पूरी तरह सदुपयोग यदि किए जाने की आवश्यकता है। हम धर्म एवं संस्कृति को हर घर में पहुंचा सकते हैं। समाज को नई दिशा में ले जा सकते हैं। सभा का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। दीप प्रज्ज्वलन करने का सौभाग्य मंगला सुभाष चंद जैन साहूजी को प्राप्त हुआ। सभा का संचालन पं. वीरेन्द्र जैन शास्त्री ने किया। मंगल आरती करने का सौभाग्य संजय कुमार, विजय जैन को प्राप्त हुआ। यहां राजकुमार जैन कल्पना जैन, शैलेंद्र बबीता जैन, मनोज जैन सरिता जैन, राजेश चंचल, संभव जैन, बालचंद एवं दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र आदि प्रांतों सेे पधारे भक्तों ने भाग लिया।
वर्तमान में जंबूद्वीप रचना की पावन प्रेरिका गणिनीप्रमुख ज्ञानमती माताजी मांगीतुंगी नासिक में विराजमान हैं। आज प्रात:काल उनके सानिध्य में युवा परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न किया गया। आज के ही दिन भगवान ऋषभदेव ने कैलाश पर्वत पर अखंड ध्यान लगाया। जिससे योग निरोध मोक्ष की प्राप्त हुई। वह जैन धर्म के वर्तमान चौबीसी के प्रथम तीर्थंकर हैं।
विज्ञापन


भगवंतों के दर्शन कर धर्मलाभ अर्जित किया
हस्तिनापुर। नववर्ष के अवसर पर महाभारतकालीन एवं जैन धर्म की तीर्थ नगरी हस्तिनापुर पहुंचकर पर्यटकों एवं धर्मप्रेमियों ने यहां धार्मिक स्थलों का भ्रमण करके जानकारी जुटाई तथा महाभारतकाल के धार्मिक स्थलों के साथ पर्यटकों ने जैन तीर्थ पहुंचकर भगवंतों के दर्शन किए एवं धर्मलाभ अर्जित किया। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने पौराणिक स्थल की ऐतिहासिकता के बारे में जाना और जैन मंदिरों एवं प्राचीन पांडवेश्वर मंदिर एवं प्राचीन अवशेषों के बारे में जानकारी प्राप्त की। नववर्ष पर पर्यटकों ने खूब सैर की और नववर्ष का आनंद उठाया। परिजनों के साथ खूब लुत्फ उठाया। पर्यटकों ने यहां जंबूद्वीप स्थल पर नौकाविहार, ऐरावत हाथी की यात्रा की, तीन लोक की रचना, कमल मंदिर के दर्शन तथा प्रबुद्ध लोगों ने भगवान महावीर के उपदेशों को जंबूद्वीप स्थित पुस्तकालय में पहुंचकर चौबीसों तीर्थंकरों के इतिहास को जाना। इसके अतिरिक्त कैलाश पर्वत, दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर आदि धार्मिक स्थलों का भी भ्रमण किया। महाभारत कालीन पांडव टीला, राजा रघुनाथ महल, प्राचीन पांडेश्वर मदिर, द्रोपदेश्वर मंदिर, अंगराज कर्ण मंदिर आदि तीर्थस्थलों का दर्शन भी पर्यटकों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



चेकिंग के दौरान दो दबोचे
हस्तिनापुर। मध्य गंगा नहर पर लुकाधड़ी गांव के समीप सोमवार प्रात: चेकिंग के दौरान पुलिस ने ग्राम कुन्हैड़ा निवासी छोटू पुत्र मान सिंह, मनीष पुत्र मुख्तयार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस एवं छुरी बरामद की। थाना प्रभारी मुनेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उक्त दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed