{"_id":"5a4a2fb74f1c1bce408c0449","slug":"15148114859-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष के उपलक्ष में स्कूलों में कार्यक्रम।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष के उपलक्ष में स्कूलों में कार्यक्रम।
Updated Mon, 01 Jan 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। नववर्ष के प्रथम दिन सोमवार को स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं, डांस आदि का बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया।
बाल भारती पब्लिक स्कूल में नववर्ष के आगमन पर विद्यार्थियों के लिए डीजे डांस विद पेटीज पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने डीजे की धुन पर थिरकते हुए धमाल मचाया। साथ ही सर्र्दी के मौसम में गर्म पेटीज का लुत्फ भी लिया। प्रधानाचार्या मधु गुप्ता ने संबोधन में कहा कि बीते वर्ष में की गई गलतियों को पुन: दोहराना नहीं चाहिए। प्रबंधक अभयवीर गर्ग ने कहा कि हमें अपना लक्ष्य अर्जुन की तरह निर्धारित करना चाहिए। तभी हम जीवन में सफलता अर्जित कर सकते हैं।
वहीं, सोफिया एकेडमी में नववर्ष के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय उपभोक्ता परिषद् के प्रदेशाध्यक्ष नूर मोहम्मद एवं स्कूल प्रबंधक तंजीम अख्तर ने संयुक्त रूप से केक काटकर हर्षोल्लास से किया गया। जिसमें बच्चों ने सुंदर प्रस्तुति की। प्रधानाचार्य मौ. नाजिम ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में सचिन, शीबा, कुलदीप, कमलेश, अतहर, अंजू, गुलफाम अल्वी आदि का सहयोग रहा।