फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तहसील मुख्यालय के द्घितीय तल पर बने स्टोर रूम में लगी आग-फायर बिगेड ने आग पर काबू पाया

तहसील मुख्यालय के द्घितीय तल पर बने स्टोर रूम में लगी आग-फायर बिगेड ने आग पर काबू पाया

Sat, 23 Dec 2017 11:06 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय के द्घितीय तल पर बने स्टोर रूम में लगी आग-फायर बिगेड ने आग पर काबू पाया
सरधना।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय की इमारत के दूसरे तल पर बने स्टोर में शनिवार शाम आग लग गई। इसकी जानकारी पाकर गंगनहर पुल के निकट सिंचाई विभाग के भवन में बने अस्थायी फायर स्टेशन से गाड़ियां तहसील मुख्यालय पहुंचीं और घंटों बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं, तहसीलदार ने थाने में तहरीर दी।

तहसील मुख्यालय की बिल्डिंग में शनिवार को दिन में तीन बार आग लगी। बिल्डिंग के द्वितीय तल पर रिकार्ड रूम एवं स्टोर रूम हैं। लोगों ने यहां आग देखी तो उसे बुझा दिया। इसके बाद सायं करीब साढे़ चार बजे लोगों ने रिकार्ड रूम के बराबर में स्थित स्टोर रूम में आग लगी देखी तो शोर मचा दिया। इसकी जानकारी पाकर थानाध्यक्ष गंगनहर पुल के निकट सिंचाई विभाग के दफ्तर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष दमकलकर्मियों संग आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान कमरे में धुआं अधिक होने के कारण वहां ठहर पाना मुश्किल हो रहा था। धर्मेंद्र सिंह राठौर ने खिड़की का शीशा तोड़ा और दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस मामले में तहसीलदार पवन जायसवाल ने थाने में तहरीर देेेकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने की बात कही। बताया कि जिस कमरे में आग लगी उसमें जरूरी रिकार्ड नहीं था, लेकिन आग लगना गंभीर मामला है। जिस कमरे में आग लगी उसमें कागज रखे हुए थे। उन्हें अनुमति के बाद रिकार्ड को नष्ट किया जाना था, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए इस संबंध में थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed