फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सामाजिक समस्याओं के खिलाफ आगे आए युवा

सामाजिक समस्याओं के खिलाफ आगे आए युवा

Sat, 23 Dec 2017 10:22 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
सामाजिक समस्याओं के खिलाफ आगे आए युवा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरूरपुर।
कस्बा हर्रा स्थित गुडविन इंटर कॉलेज में नेहरू युवा केन्द्र मेरठ के तत्वावधान युवा मंडलों के लिए शनिवार को तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पहले दिन युवाओं को समाज में फैली बुराइयों से लड़ने के लिए जागरूक किया गया। वहीं, इस दौरान युवाओं को राष्ट्रीय एकता, साम्प्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बाल अधिकार एवं युवा नेतृत्व के बारे में बताया।

हर्रा गुडविन इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय युवा नेतृत्व सामुदायिक विकास प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन शनिवार को युवाओं को सामाजिक विकास, सांप्रदायिक सद्भाव, के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बाल अधिकार के बारे में एवं बालश्रम से मुक्ति के लिए युवाओं को जागरूक किया गया। जिसके चलते नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक आशू गुप्ता ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक समस्याओं के निराकरण एवं विकास के लिए युवाओं की भूमिका समाज में जरूरी है। जिसके चलते राष्ट्र के विकास के लिए राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना को मजबूत करना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। जिसके लिए युवाओं को आगे आना होगा। वहीं, लेखाकार जहीर आलम, अहसान अली, अमित शर्मा ने भी युवाओं को कर्तव्यनिष्ठ बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान राज्य सरकार द्वारा रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड से सम्मानित हो चुकी जानी ब्लॉक की एनवाईवी जैनब चंदौरा ने महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने बेटी-पढ़ाओं एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान मंच संचालन इस्तेखार एवं राजेश कुमार ने किया। इस मौके पर आसिफ चौहान, इमरान, एनवाईवी शुभम गुप्ता, राशिद, मीनाक्षी, जैनब खान, अनुराधा, सपना सोम, सफिया, नूरअफ्शा, इसराना, फरजाना, स्वाति चौहान, राधा चौहान, विशाल, अमरीश सोम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
हर्रा के गुडविन इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed