फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कोहरा रहा कम, शीतलहर ने दिखाया दम

कोहरा रहा कम, शीतलहर ने दिखाया दम

Sat, 23 Dec 2017 02:33 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
कोहरा रहा कम, शीतलहर ने दिखाया दम
मोदीपुरम। दो दिन से पड़ रहा घना कोहरा शुक्रवार को कम रहा। सुबह कोहरा जल्दी हट गया और धूप निकल गई। लेकिन शीत लहर ने ठंड का असर बनाए रखा। इससे लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से मौसम का मिजाज बदला बदला हुआ दिखा। सुबह के समय कोहरे का असर थोड़ा कम दिखाई दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा अधिक था, लेकिन नौ बजे तक मौसम साफ हो गया। पूरे दिन 15 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। शाम को सूरज ढलने के बाद फिर से शीतलहर ने अपना असर दिखाया और सर्दी भी बढ़ गई। मौसम के बदलाव से दिन का तापमान तो बढ़ गया, लेकिन रात के तापमान में गिरावट आयी है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्र्रता 86 व न्यूनतम 43 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में .6 डिग्री की बढ़ोतरी और 0.5 की गिरावट दर्ज की गई। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दिन में शीतलहर का प्रकोप अधिक रहेगा। सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा दिख सकता है, जबकि दिन में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed