फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   व्यापारियों ने चेयरमैन के समक्ष समस्याएं उठाईं

व्यापारियों ने चेयरमैन के समक्ष समस्याएं उठाईं

Sat, 16 Dec 2017 07:21 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने चेयरमैन के समक्ष समस्याएं उठाईं
मवाना।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन की बैठक में व्यापारियों ने चेयरमैन अय्यूब कालिया के समक्ष नगर पालिका से संबंधित समस्याओं को रखा। जिस पर चेयरमैन ने समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। वहीं, नगर में बढ़ती चोरी की घटनाओं के संबंध में सोमवार को सीओ से मिलने का निर्णय किया गया।
आर्य कन्या इंटर कॉलेज में संपन्न हुई एसोसिएशन की बैठक में नवनिर्वाचित चेयरमैन अय्यूब कालिया का अभिनंदन किया गया। इसके बाद गुड़ मंडी के व्यापारी मोहित दुबलिश ने समस्या रखीं। उन्होंने कहा कि वे गुड़ मंडी में पाइप लाइन डलवाने के लिए बीते पांच वर्ष से प्रयासरत हैं। अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। गत बोर्ड ने पाइप लाइन को अस्वीकृत कर दिया था। चेयरमैन ने बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित कराकर पाइप लाइन डलवाने का आश्वासन दिया। राजवीर सिंह ने जगह खरीदने पर नाम परिवर्तन के समय पालिका द्वारा आधा फीसदी टैक्स लिए जाने पर रोष जताया। इसको हटवाए जाने, सतीश तोमर ने फलावदा रोड पर शौचालय बनवाए जाने, फलावदा रोड के ही अक्षय शर्मा ने सड़क से बराबर में लगी टाइल्स नीची होने के कारण दुर्घटना का अंदेशा बने रहने की समस्या से अवगत कराया। अनुज रस्तोगी ने बाजार की खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराए जाने की मांग की। चेयरमैन अय्यूब कालिया ने शीघ्र ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इसके बाद मधुकर रस्तोगी ने नगर में रोडवेज बसों की किल्लत की समस्या रखीं। मिल रोड निवासी मौ. असजद ने गन्ने से लदे वाहनों से होने वाली परेशानी तथा नगर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर ध्यान दिलाया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रांतीय महामंत्री लोकेश अग्रवाल ने कहा कि सब समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम और सीओ से मिले हैं। यदि सुनवाई नहीं हुई तो डीएम एवं एसएसपी से मिलकर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। बैठक में निर्णय किया कि बढ़ती चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को सीओ से मुलाकात करेंगे। बैठक की अध्यक्षता पवन कुमार सराफ ने की तथा संचालन शैवाल दुबलिश ने किया। बैठक में अजय सहाय राजवंशी, दीपक गुप्ता, अमित रस्तोगी, नदीम जोहरा, इकबाल सिकंदर, नूर मोहम्मद, रामगोपाल मित्तल, डा. धर्मपाल विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन की बैठक में व्यापारियों ने गुड़ मंडी में पाइप लाइन बिछवाने की मांग की
नगर में बढ़ती चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने की जरूरत बताई

कैंप में दिव्यांग बच्चों की जांच की
मवाना। मवाना खुर्द बीआरसी पर आयोजित कैंप में 6-14 आयु वर्ग के दिव्यांग, श्रवण अक्षम, दृष्टिबाधित एवं मानसिक मंदित बच्चों की चिकित्सकों ने जांच की। कैंप में एसीएमओ डा. प्रवीण गौतम, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. केसी तिवारी, डा. आलोक नायक (ईएनटी), डा. विनोद आई सर्जन, डा. विभा नागर साइकोलॉजिस्ट, डा. रत्नेश वर्मा द्वारा किया गया। 85 दिव्यांगों की जांच की गई। 36 दिव्यांगों के सर्टिफिकेट बनाए गए। 32 को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। कैंप का उद्घाटन एबीएसए ध्याचंद्र ने किया। कैंप को सफल बनाने में वीर चंद, प्रीति तोमर, अजित कुमार, प्रमोद कुमार, गोविंद, मनोज, शिवकेश आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed