{"_id":"5a3520384f1c1bb34a8b686c","slug":"151343124112-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई मजदूर संघ ने चेयरमैन को ज्ञापन देकर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई मजदूर संघ ने चेयरमैन को ज्ञापन देकर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की।
Updated Sat, 16 Dec 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की मवाना शाखा ने चेयरमैन अय्यूब कालिया को सौंपे ज्ञापन में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराए जाने की मांग की है।
सफाई मजदूर कांग्रेस ने शनिवार को चेयरमैन अय्यूब कालिया से कहा कि ठेके पर सफाई कर रहे कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। जिस कारण उनको बच्चों को स्कूल फीस अदा करने और परिवार की गुजर-बसर करने में कठिनाई आ रही है। इनका वेतन शीघ्र दिलाया जाए। संविदा कर्मचारियों को सातवां वेतनमान नहीं दिया जा रहा है। हालांकि नगर पंचायत बहसूमा में संविदा कर्मचारियों को इसका लाभ दिया जा रहा है। इसका लाभ मवाना नगर पालिका के संविदा कर्मचारियों को भी दिलाए जाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि समस्त कर्मचारियों को सर्दी के मौसम के मौसम में पालिका की ओर से गर्म वर्दी दी जाती थी। इसलिए सफाई कर्मचारियों को वर्दी दिलाई जाए। उन्हें जूते, दस्ताने एवं मास्क आदि दिलाए जाएं। मवाना नगर पालिका के एक सफाई कर्मचारी द्वारा चप्पल नहीं पहनने की वजह से संक्रमित सुई लगने से सैप्टिक हो गया। अब उसके पैर काटने की नौबत आ गई है। ऐसा और किसी कर्मचारी के साथ नहीं होना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष संजय कुमार एवं महामंत्री राजेश कुमार आदि थे। चेयरमैन अय्यूब कालिया ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
मुख्य बातें
सफाईकर्मियों को तीन माह से नहीं मिला है वेतन
पालिकाध्यक्ष ने समस्या का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया