फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सडीएम ने चेयरमैन को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

सडीएम ने चेयरमैन को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

Wed, 13 Dec 2017 02:34 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
सडीएम ने चेयरमैन को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ
खरखौदा। खरखौदा के नव निर्वाचित चेयरमैन को एसडीएम सदर निशा अनंत ने सुबह 11 बजे नव निर्वाचित चेयरमैन रमेश ठेकेदार को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद चेयरमैन ने सभासद वार्ड राजेंद्री, राजमुंडे, अनिल, कुलदीप, राखी त्यागी, बिजेंद्र, शिवानी त्यागी, अरविंद्र त्यागी, हरिओम त्यागी, अंजू सैनी व वार्ड बारह से योगेश त्यागी सहित सभी को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में उचित व्यवस्था न होने पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी निषाद मदुरमय ने कुछ ही मिनट में कार्यक्रम का समापन करा दिया। उधर कार्यक्रम के बीच में ही अधिशासी अधिकारी चेयरमैन को ले गए। इससे लोगों में नाराजगी दिखाई दी। इस मौके पर सुनील त्यागी, पूर्व चेयरमैन शौराज त्यागी, रमेश त्यागी, अनुराग त्यागी, प्रबोध शास्त्री, रामकुमार शर्मा, सतबीर त्यागी, अयूब खां, इंद्रमुनी त्यागी, दीपक त्यागी, ओमकार त्यागी, धर्मवीर त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन


लावड़ में अनीसा हारुन समेत 14 सभासदों ने की शपथ ग्रहण की
लावड़।
लावड़ के सामुदायिक स्वास्थय केंद्र के परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एसीएम सदर अमिताभ यादव ने चेयरपर्सन अनीसा हारुन को शपथ दिलाई। अनीसा हारुन दूसरी बार चेयरपर्सन चुनी गई हैं। चेयरपर्सन ने कहा कि सभी वर्गों का विकास कराएंगी। उन्होंने कस्बे के 14 सभासदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।वार्ड एक से शर्मिष्ठा, वार्ड दो से शाहीन परवीन, वार्ड तीन से गुलफाम, वार्ड चार से देवेंद्री, वार्ड पांच से शहजाद, वार्ड छह से शमीम, वार्ड सात से कौसर, वार्ड आठ से अफसाना, वार्ड नौ से मुजाहिद, वार्ड दस से साजिदा, वार्ड ग्यारह से मनोज कुमार गोयल, वार्ड बारह से कमल किशन, वार्ड तेरह से अतीक अहमद और वार्ड चौदह से बबीता देवी ने शपथ ली।
विज्ञापन


एडीएम न्यायिक ने दिलाई शपथ
सरूरपुर। हर्रा नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एडीएम न्यायिक प्रवीना अग्रवाल ने नवनिर्वाचित चेयरपर्सन हुस्नो बेगम को नगर पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण कराई। एडीएम न्यायिक ने कस्बे के 15 वार्डों के 15 सदस्यों को भी शपथ दिलाई। कस्बा खिवाई में भी एडीएम न्यायिक ने ही नवनिर्वाचित चयरपर्सन रंगीला बेगम को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। उधर, कस्बा करनावल में अपर उप जिला अधिकारी संतोष बहादुर ने नवनिर्वाचित चेयरपर्सन पुष्पा देवी को शपथ दिलाई। कस्बे के 12 वार्ड सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भव्य कार्यक्रम हुआ
जानीखुर्द। नगर पंचायत सिवाल खास के निकाय चुनाव में पहली बार रालोद के टिकट पर फुरकाना जीत कर आई हैं। सिवाल खास की चेयरपर्सन फुरकाना और 14 सभासदों को अपर उपजिलाधिकारी मेरठ संतोष बहादुर ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। कुर्सी कम पड़ने पर बड़ी संख्या लोग जमीन पर बैठे। वहीं वार्ड एक से राजबाला, वार्ड दो से अफसाना , वार्ड तीन से इस्लामुद्दीन , वार्ड चार से मैनाज, वार्ड पांच से इकरामुद्दीन, वार्ड छह से जावेद, वार्ड सात से रहमत अली, वार्ड आठ से योगेंद्र सिंह, वार्ड नौ से तैमूर, वार्ड दस से नफीस, वार्ड ग्यारह से फरजाना, वार्ड बारह से दिलशेर, वार्ड 13 से साहिन और वार्ड 14 से जाहिद ने शपथ ली। मंडल अध्यक्ष चौ. यशवीर सिंह, जिलाध्यक्ष राहुल देव, राजकुमार सांगवान, सुनील रोहटा, राजेंद्र चिकारा, विनय मल्लापुर, पप्पू गुर्जर, लाला, ब्रह्मपाल महपा आदि मौजूद रहे।



एडीएम प्रवीणा अग्रवाल ने दिलाई शपथ
सरधना। तहसील रोड स्थित कुमार पैलेस में एडीएम प्रवीणा अग्रवाल ने चेयरपर्सन सबीला अंसारी को शपथ दिलाई। इस मौके पर पालिका ईओ निरूपमा प्रताप व नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रवीणा अग्रवाल ने पहले चेयरपर्सन सबीला अंसारी को शपथ दिलाई। चेयरपर्सन ने नगर पालिका बोर्ड के 25 सभासदों को शपथ दिलाई। संचालन सुहेलशाह ने किया। पूर्व चेयरमैन, चेयरपर्सन पति निजाम अंसारी, समाजसेवी सूर्यदेव त्यागी, पंकज जैन, ठा प्रीतिश, संजीव कुमार, वाहब अंसारी, जिशान कुरैशी, मंजूर मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed