फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   निर्दलीय चेयरपर्सन के शपथ समारोह में मंच पर पहुंचे भाजपाई

निर्दलीय चेयरपर्सन के शपथ समारोह में मंच पर पहुंचे भाजपाई

Wed, 13 Dec 2017 02:33 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
निर्दलीय चेयरपर्सन के शपथ समारोह में मंच पर पहुंचे भाजपाई
दौराला। दौराला नगर पंचायत में चेयरपर्सन के शपथ समारोह में भाजपा के दो दिग्गज नेता मंच पर दिखाई दिए। दौराला में भाजपा प्रत्याशी को निर्दलीय प्रत्याशी ने हार का स्वाद चखा दिया था। भाजपा की हार और निर्दलीय चेयरपर्सन के शपथ समारोह में भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष के पिता मुखिया गुर्जर ने पार्टी का निर्णय गलत बताया। मंच पर पहुंचे दो भाजपा नेताओं से साफ हो गया कि चुनाव में भीतरघात हुआ है।
विज्ञापन

दौराला नगर पंचायत चेयरपर्सन पद पर चुनाव के लिए भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विमल शर्मा ने रीमा शर्मा का टिकट करा दिया था। टिकट के नामांकन से दो घंटे पहले क्षेत्रीय विधायक संगीत सोम और सांसद संजीव बालियान के हस्तक्षेप से मोनू अहलावत की मां जितेंद्री देवी को टिकट मिल गया था। एक दिसंबर को आए परिणाम में निर्दलीय रीमा शर्मा ने जीत दर्ज की थी। मंगलवार को किसान उच्चस्तर माध्यमिक विद्यालय में शपथ समारोह था। समारोह में मंच पर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विमल शर्मा और भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह के पिता व भाजपा नेता मुखिया गुर्जर भी नजर आए।
विज्ञापन

मुखिया गुर्जर ने संबोधन में भाजपा को ही आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि रीमा शर्मा का धोखा से टिकट काटना 36 बिरदारी का अपमान है। जिन भाजपा नेताओं के इशारे पर टिकट कटा है, उन्हें भी चुनाव में पता चल गया है। रीमा शर्मा को चुनाव जिताकर भाजपा पार्टी के निर्णय को गलत साबित कर दिया। यह मत सोचना कि निर्दलीय चुनाव जीती हो तो विकास कार्य कराने में दिक्कत आएगी। पार्टी में आपके भाई विकास के लिए पूरा सहयोग करेंगे। खास बात यह है कि जिस तरह से विमल शर्मा और मुखिया गुर्जर मंच पर नजर आए, यह क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा और यह भी साफ हो गया कि दौराला नगर पंचायत के चुनाव में भीतरघात हुआ है। जिस कारण से भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
रीमा शर्मा रिश्ते में मेरी बहन लगती हैं। भाई होने के नाते शपथ समारोह में शामिल होने आया हूं। जल्द ही रीमा शर्मा और उनके पति को भाजपा में शामिल कराने के लिए बात चल रही है। -विमल शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed