फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सरदार बल्लभ भाई कृषि विवि में कृषि शिक्षा दिवस मनाया गया

सरदार बल्लभ भाई कृषि विवि में कृषि शिक्षा दिवस मनाया गया

Sun, 03 Dec 2017 09:21 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
सरदार बल्लभ भाई कृषि विवि में कृषि शिक्षा दिवस मनाया गया
विवि में कृषि शिक्षा दिवस मनाया
विज्ञापन

मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में रविवार को कृषि शिक्षा दिवस मनाया गया। अध्यक्षता करते हुए विवि के कुलपति प्रो. गया प्रसाद ने कहा कि कृषि शिक्षा का भारतीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान है। कृषि वैज्ञानिकों और कृषकों की मेहनत से आज सभी को भोजन उपलब्ध हो रहा है, लेकिन किसानों को उनकी मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को रोजगार अधिक मिल रहे है। उन्होंने खेती में सोशल साइट की भी सराहना की। चौधरी चरण सिंह विवि के कुलपति प्रो. एके तनेजा ने कहा कि देश के विकास में कृषि का महत्वपूर्ण योगदान है। कृषि शिक्षा के प्रसार का ढांचा और मजबूत करना होगा। कृषि बायोटेक के छात्रों ने प्रदर्शनी भी लगाई। प्रो. शमशेर सिंह ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया। डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. आरआर सिंह, डॉ. आरएस सेंगर, डॉ. डीके सिंह, डॉ. पूरनचंद, डॉ. जयवीर यादव, डॉ. अनिल सिरोही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed