{"_id":"5a2400884f1c1b193e8b66ff","slug":"151230900119-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव वाले जिसको अजगर समझ रहे थे, वह जहरीला सांप निकला।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव वाले जिसको अजगर समझ रहे थे, वह जहरीला सांप निकला।
Updated Sun, 03 Dec 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
क्षेत्र के गांव रहावती में ईख के खेत में मिले विशालकाय सांप को ग्रामीण अजगर समझ रहे थे परंतु वह जहरीला सांप था। सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम उसको जंगल में लेकर लौट गई।
गांव रहावती में संजीव कुमार की ईख के खेत में विशालकाय सांप पड़ा दिखाई दिया। इसकी सूचना पाकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया तथा काफी संख्या में लोग उसको देखने के लिए उमड़ पडे़। ग्रामीण सांप को अजगर समझ रहे थे। उन्होंने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। इस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने देखा कि उक्त सांप अजगर नहीं जहरीली प्रजाति का है। वन विभाग की टीम में शामिल डिप्टी रेंजर विनोद कुमार ने बताया कि उक्त सांप जहरीली प्रजाति का था। उसको जंगल में छोड़ दिया था। यदि अजगर होता तो उसको जंगल में छोड़ दिया जाता। उल्लेखनीय है कि सेंक्चुरी क्षेत्र होने के कारण यहां का जंगल अजगर और सांप की अन्य प्रजातियों के लिए मुफीद साबित है। जिस कारण यदा-कदाविशालकाय अजगर दिखाई दे जाते हैं। सेंक्चुरी क्षेत्र में इनकी संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। इसी का नतीजा है कि अब ये आबादी में भी दिखाई देने लगे हैं। कई बार एएस कॉलेज परिसर में ये सांप निकल चुके हैं।
मुख्य बातें
वन विभाग की टीम सांप को लेकर जंगल छोड़ने चली गई
जहरीला सांप मिलने से ग्रामीणों में दहशत