फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गुरुवार की रात को बसपा और कांग्रेस प्रत्याशियो के समर्थकों में हुई मारपीट व फायरिंग मामले में दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज।

गुरुवार की रात को बसपा और कांग्रेस प्रत्याशियो के समर्थकों में हुई मारपीट व फायरिंग मामले में दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज।

Sat, 02 Dec 2017 10:22 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
गुरुवार की रात को बसपा और कांग्रेस प्रत्याशियो के  समर्थकों में हुई मारपीट व फायरिंग मामले में दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज।
मवाना।
विज्ञापन

मखदूमपुर रोड पर बृहस्पतिवार रात बसपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट हो गई थी। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी समर्थक तहजीब आलम मारपीट में तथा बसपा समर्थक महताब गोली लगने से घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

उल्लेखनीय है कि चुनावी रंजिश को लेकर बीती बृहस्पतिवार रात मखदूमपुर रोड पर कांग्रेस प्रत्याशी अय्यूब कालिया समर्थक तहजीब आलम को मारपीट कर घायल किया गया था। जबकि यहीं पर बसपा प्रत्याशी मौ. फराहीम समर्थक महताब गोली लगने से घायल हो गया था। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव के हालात पैदा हो गए थे। इसके चलते आसपास के थानों की पुलिस बुला ली गई थी। इस मामले में महताब की ओर से उसके पुत्र शाहबाज ने कांग्रेस प्रत्याशी अय्यूब कालिया, तहजीब आलम, यमली खां, आमिर, जाहिद फरीदी, इंतखाब, मुनीव, सगीर हलवाई, मतीन तथा 10-12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। वहीं, तहजीब की ओर से इंतखाब ने बसपा प्रत्याशी मौ. फराहीम, आवेश, जावेद, जुनैद, वाजिद, शाहिद, सिबली, शावेज उर्फ भूरा, फैजान, सादमान, शाहकमर, अब्दुल गनी, महताब, आमिर, हाशिम को नामजद किया था। थाना प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed