{"_id":"5a1c66674f1c1b6a678be5dc","slug":"15118107839-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिक कीडा क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रहलाद हाउस ने मारी बाजी।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक कीडा क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रहलाद हाउस ने मारी बाजी।
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
ओवर ऑल चैंपियन बना अभिमन्यु हाउस
दो दिवसीय क्रिड़ा प्रतियोगिता का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना।
रहावती स्थित उत्तम पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हुआ। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में प्रतियोगिता हुई। वहीं, क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रह्लाद हाउस ने ट्राफी पर कब्जा किया।
ग्राम रहावती स्थित उत्तम पब्लिक स्कूल में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ध्यानचंद रहे। क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच प्रह्लाद हाउस और ध्रुव हाउस के बीच हुआ। ट्राफी पर प्रह्लाद हाउस ने कब्जा किया। वहीं, कबड्डी प्रतियोगिता बालिका वर्ग में अभिमन्यु हाउस ने ट्राफी जीती। बालक वर्ग में प्रह्लाद हाउस विजयी रहे। खोखो बालिका वर्ग में अभिमन्यु हाउस प्रथम और एकलव्य हाउस द्वितीय रहा। पचास मीटर दौड़ में पुनीत धामा प्रथम, तुषार सिरोही द्वितीय और अक्षत मलिक तृतीय स्थान पर रहे। सौ मीटर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर तनीषा जंगवाल, द्वितीय स्थान पर शिवांशी सराव और तृतीय स्थान पर निधि शर्मा रहीं। दो सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम सनम पोसवाल, द्वितीय विवेक और तृतीय स्थान पर आर्यन देशवाल रहे। बालिका वर्ग में प्रथम मुस्कार देशवाल, द्वितीय रिया पोसवाल और तृतीय स्थान पर मनीषा चौधरी रहीं। रिले रेस में प्रथम अभिमन्यु हाउस और द्वितीय प्रह्लाद हाउस रहा। ओवरओल ट्राफी पर 55 अंकों के साथ अभिमन्यु हाउस ने कब्जा किया। द्वितीय 51 अंकों के साथ ध्रुव हाउस रहा। कार्यक्रम सांस्कृतिक छटा के साथ संपूर्ण हुआ। विशिष्ट अतिथि एलआईसी प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की। अभिकर्ता बादल कुमार ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान कार्यक्रम में मांडलिक प्राथमिक संघ के अध्यक्ष राकेश तोमर, डॉ. राजकुमार सिंह, प्रधान हरेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, इच्छा राम, ब्लॉक प्रमुख प्रेम सिंह, जिला पंचायत सदस्य पति अजीत भड़ाना, पीटीआई कपिल देव, निशि सैनी, शिवानी बंसल, अजय पाल सिंह, सुमित शर्मा, शिखा सिरोही और विनीत कुमार रहे।