{"_id":"5a1c66654f1c1baf678be5ee","slug":"151181078114-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगनहर की टूटी रेलिंग बन सकती है बडे हादसे का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगनहर की टूटी रेलिंग बन सकती है बडे हादसे का सबब
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
कोहरे के दौरान हो सकता है बड़ा हादसा
गंगनहर की टूटी रेलिंग, अधर में चौड़ीकरण का कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना।
गंगनहर पटरी पर बनी रेलिंग कई जगहों से टूट चुकी है। रेलिंग के टूट जाने के कारण किसी भी समय वाहन के गंगनहर में गिर सकते हैं। पूर्व में भी टूटी रेलिंग के कारण कई वाहन नहर में गिर चुके हैं।
श्रावण माह में हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले कांविड़यों के लिये चौधरी चरणसिंह कांवड़ मार्ग का निर्माण कराया गया था। कांवड़ मार्ग के बनने के बाद इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन बढ़ गया है। दिल्ली, मुरादनगर से हरिद्वार और देहरादून जाने वाले इस मार्ग से जाते हैं। हाल के दिनों के इस मार्ग पर वाहनों की संख्या बढ़ गई है। वहीं, अटेरना गंगनहर पुल, मानपुरी के पास रेलिंग न होने के कारण गंगनहर में कार डूब गई और कई लोगों की जान चली गई। इसके बाद मुरादनगर से हरिद्वार तक गंगनहर पर रेलिंग का निर्माण कराया गया। इसी के साथ मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य भी शुरू किया गया। हालांकि सरधना में कई जगहों पर कार्य अधर में है। गंगनहर पटरी की रेलिंग भी टूट चुकी है। धुंध और कोहरे में कोई भी वाहन नहर में समां सकते हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान जिन जगहों से रेलिंग टूटी हुई है। उन जगहाें पर अस्थाई समाधान के लिए मिट्टी भरवाकर बोरे रखवाये गये थे। कांवड़ यात्रा के दौरान अधिकारियों ने टूटी रेलिंग का निर्माण जल्द कराने की बात कही थी। लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी निर्माण नहीं हुआ है। चौड़ीकरण का कार्य भी अधर में है। इस संबंध में एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि इस संबंध में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान किया जाएगा।