फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बैक कर्मचारी पर लगाया अभद्रता का आरोप

बैक कर्मचारी पर लगाया अभद्रता का आरोप

Tue, 28 Nov 2017 12:54 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
बैक कर्मचारी पर लगाया अभद्रता का आरोप
बैंक कर्मचारियोंपर अभद्रता का आरोप
विज्ञापन

उच्च अधिकारियों से मामले की शिकायत करने की चेतावनी दी
अमर उजाला ब्यूरो
किठौर।
कस्बा निवासी व्यक्ति ने पीएनबी शाखा मैनेजर और एक कर्मचारी पर अभद्रता और अवैध वसूली का आरोप लगाया। युवक ने इस संबंध में पीएनबी शाखा के जोनल मैनेजर अधिकारी को शिकायत पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की।

कस्बा निवासी इरशाद अहमद ने शिकायती पत्र में लिखा कि उसका कस्बा स्थित पीएनबी शाखा में खाता है। छह नवंबर को उसने पीएनबी शाखा से चेक द्वारा 1.50 लाख रुपये निकाले थे। इस बीच पासबुक पर फोटो अटेस्ट करने से बैंक कर्मचारी ने मना कर दिया। आरोप है कि जब फोटो लगाकर कर्मचारी को मोहर लगाने की दी गई तो उसने पासबुक फेंक दी। इस बीच शाखा प्रबंधक ने भी इस संबंध में कोई मदद नहीं की। वहीं, इस संबंध में पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता इरशाद अहमद ने बताया कि वह दिल का मरीज है। अधिकारियों द्वारा अभद्रता के कारण उसका ब्लड प्रेशर बहुत बढ़ गया। जिसके बाद उसके पुत्र ने उसे चिकित्सक के पास दिखाया। डाक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। पीड़ित के अनुसार वह बारह दिन तक अस्पताल में भर्ती रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed