फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पर्ची की किल्लत के चलते किसान गेंहू की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं।

पर्ची की किल्लत के चलते किसान गेंहू की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं।

Sun, 26 Nov 2017 07:58 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
पर्ची की किल्लत के चलते किसान गेंहू की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं।
परीक्षितगढ़।
विज्ञापन

मवाना शुगर मिल से पर्ची की किल्लत के चलते किसानों की गन्ने की फसल की कटाई नहीं हो पा रही है। इसके चलते किसान रबी की फसलों की बुआई नहीं कर पा रहे हैं। किसान सस्ते मूल्य में कोल्हू एवं क्रेशर पर गन्ना बेचने को मजबूर हैं। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि मिल द्वारा पर्ची जारी नहीं की गई तो क्रय केद्र बंद करके सप्लाई रोक दी जाएगी।

युवा समाजसेवी गुल्लू पधान के आवास पर रविवार को किसानों की बैठक हुई। जिसमें मवाना चीनी मिल से किसानों को पर्ची नहीं मिलने पर रोष जताया गया। किसान नरेश गुर्जर, प्रदीप गुर्जर, गोपी गुर्जर, संतरपाल ने आरोप लगाया कि गन्ने की कटाई नहीं होने से खेत खाली नहीं हो पा रहे हैं। जिससे गेहूं और सरसों की बुआई पिछड़ रही है। किसान पप्पू गुर्जर, रणपाल गुर्जर, रामकुमार का कहना है कि परीक्षितगढ़ में एक हजार किसान गन्ना समिति मवाना से जुडे़ हैं। इसके बावजूद एक दिन में महज पचास पर्ची ही मिल पा रही हैं। जिससे जरूरतमंद और गेहूं की बुआई की तैयारी कर रहे छोटी जोत वाले किसानों को गन्ना सस्ती दर पर कोल्हू और क्रेशर में बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। दूसरी ओर पर्ची नहीं मिलने पर किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पर्ची नहीं मिलने पर किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा है। गन्ना समय पर नहीं डाले से किसानों को घरेलू खर्च में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में निर्णय किया कि यदि पर्ची की किल्लत दूर नहीं की गई तो किसान क्रय केंद्रों पर तौल बंद कराकर मवाना शुगर मिल को गन्ने की सप्लाई रोक देंगे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
मवाना चीनी मिल से नहीं मिल रही पर्याप्त गन्ना पर्ची
गन्ना किसानों ने दी तौल बंद करा देने की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed