फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रत्याशियों में होड लगी है।

प्रत्याशियों में होड लगी है।

Sun, 19 Nov 2017 10:02 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
प्रत्याशियों में होड लगी है।
हस्तिनापुर। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सभासद पदों के प्रत्याशियों में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी है। वे चुनाव प्रचार के लिए तमाम हथकंडे अपनाने में जुटे हुए हैं। हस्तिनापुर नगर पंचायत के लिए प्रथम चरण में 22 नवम्बर को वोट डाले जाएंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें बसपा से अरुण कुमार, सपा से नीरज अरोरा, भाजपा से सोमनाथ पपनेजा, निषाद पार्टी से जगवीर, निर्दलीय चंपक साधू, चमन सिंह, भवतरणराय, रणधीर उपाध्याय, शकुंतला, संजय एवं सुशील कुमार चुनाव मैदान में हैं। आज निर्दलीय प्रत्याशी चंपक साधु, निषाद पार्टी से जगवीर कश्यप ने कस्बे में विशाल रैली निकालकर वोट मांगे। नगर में 15 वार्डों के सभासद पद पर भी जबरदस्त टक्कर होगी। प्रत्येक वार्ड में बड़ी संख्या में प्रत्याशी मैदान में हैं। वार्ड एक इंदिरा कॉलोनी में छह, वार्ड दो भीमनगर में छह, वार्ड तीन डेयरी फार्म में पांच, वार्ड चार अनाज मंडी में सात, वार्ड पांच पुराना हस्तिनापुर में तीन, वार्ड छह डिफेंस कालोनी में छह, वार्ड सात ई ब्लाक में चार, वार्ड आठ मार्केट में दो, वार्ड नौ में तीन, वार्ड दस रामकृष्ण कॉलोनी महिला सीट में छह, वार्ड ग्यारह पोस्टवार कालोनी में चार, वार्ड बारह बी ब्लॉक में तीन, वार्ड 13 डी ब्लाक में तीन, वार्ड 14 न्यू ब्लाक में पांच, वार्ड पन्द्रह शकुन्तला कॉलोनी में चार प्रत्याशी मैदान में हैं। इन सभी के भाग्य का फैसला मतदाता 22 नवंबर को होने वाले चुनाव में करेंगे। सभी प्रत्याशी दिन-रात चुनाव प्रचार में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed