फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने जनसभा को संबोधित किया।

प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने जनसभा को संबोधित किया।

Sun, 19 Nov 2017 08:06 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने जनसभा को संबोधित किया।
मवाना।
विज्ञापन

प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए पार्टी प्रत्याशी रवि गोला को विजयी बनाने की लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि यदि वे चुनाव जीते तो क्षेत्र में विकास की गंगा बहा देंगे।
नगर पालिका के निकट स्थित रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में उन्होंने प्रदेश की पूर्व समाजवादी पार्टी की सरकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि लोगों को अब पलायन करने को विवश नहीं होना पड़ रहा है। दुराचार और लूट जैसी घटनाओं से प्रदेश की जनता को अब निजात मिल गई है। मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ से बीती सरकार में पलायन हुआ था वह अब नहीं हो रहा है। प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री बदलने का असर उसी पुलिस पर दिखाई दे रहा है। नोटबंदी में सबसे अधिक परेशानी अखिलेश और मायावती को हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने अच्छे दिन की बाबत बताते हुए कहा कि मिलों ने गन्ना किसानों का समस्त भुगतान कर दिया है। उन्होंने नगर की जनता से अपील की कि पार्टी प्रत्याशी को जिताओ। वे पालिका को आदर्श नगर पालिका बना देंगे। देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। भाजपा प्रत्याशी की जीत होने पर विकास की गंगा बहा देंगे। बीती सरकार में 45 हजार सिपाहियों की भर्ती हुई थी। इनमें 35 हजार एटा और कन्नौज के थे। इस सरकार में ऐसा नहीं होगा। 38 हजार सिपाहियों की भर्ती शीघ्र होगी। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का जमकर बखान किया। उन्होंने कहा कि मवाना बड़ा कसबा है। यदि तुमने इसको केंद्र से जोड़ दिया तो इस कसबे का विकास भरपूर होगा। जनसभा में विधायक दिनेश खटीक, संदीप प्रधान, मुकेश रानी, डा. महेंद्र रस्तोगी, गन्ना समिति चेयरमैन विनोद भाटी, अजीत चौधरी, सुभाष गुर्जर, पूर्व एमएलसी राजेश तोमर, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, संतराम बंजारा, प्रत्याशी रवि गोला, नगराध्यक्ष सुभाष दीक्षित ने भी संबोधित किया। इस मौके पर राजीव रस्तोगी, कपिल शर्मा, सुधा चौहान, भोला चौधरी, आशीष, निपुण चौहान, पवन त्यागी, डा. सुशील चौधरी, सनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना मूल्य भुगतान दिलाया
राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि बीती सरकार ने उनको 62 दिन बांदा जेल में बंद करा दिया था। उनके खिलाफ रासुका लगा दी थी। दीवाली तक जेल में ही मनी थी। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने कहा कि मवाना शुगर मिल ने मिल चलते ही सरकार के वायदे को पूरा कर पहले महीने में ही भुगतान कर दिया है। वहीं, उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का प्रयास है कि 2018 में एक मिनट के लिए भी प्रदेश में बिजली गुल नहीं होगी।

जनता से जीत का वादा लिया
राज्यमंत्री सुरेश राणा ने नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी रवि गोला के गले में माला डालने से पहले वहां उपस्थितजनों से पूछा कि क्या वे रवि गोला के गले में विजयश्री की माला डाल दें। जनता से वादा लेने के बाद उन्होंने रवि गोला को माला पहना दी। वहीं, उन्होंने सभा में देरी से पहुंचने के लिए लोगों से क्षमा भी मांगी।
मुख्य बातें
गन्ना राज्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी रवि गोला के पक्ष में जनसभा की
प्रदेश सरकार ने पलायन और अपराध पर लगाया अंकुश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed