{"_id":"5a1098e34f1c1b95188b4c9b","slug":"151103726417-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायन प्रतियोगिता का आयोजन।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायन प्रतियोगिता का आयोजन।
Updated Sun, 19 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में आयोजित गायन प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की शिवांगी तथा बीए द्वितीय वर्ष से शैली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय में प्राचार्या डा. शक्ति साहनी के संरक्षण में तथा संयोजिका सरोज चौहान के निर्देशन में गायन प्रतियोगिता हुई। इसके निर्णायक मंडल में सरोज चौहान, डा. नीता वर्मा, दीपा शर्मा थीं। प्रतियोगिता में बीए प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय की छात्राओं ने शिरकत की। प्रतियोगिता में 38 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष से शिवांगी, उजमा तथा दीपा, बीए द्वितीय वर्ष से शैली, कंचन तथा जिया जीनावाला ने क्रमश: प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीए तृतीय वर्ष में प्रविष्टि कम होने के कारण उसे प्रतियोगिता में शामिल नहीं माना गया। डा. शक्ति साहनी ने परिणामों की घोषणा की तथा स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गायन एक विशिष्ट विधा है। जब हम हृदय से गाते हैं तो हमारी भावानात्मक लय, ताल, सुर, उच्चारण का ज्ञान होता है। प्रतियोगिता में सहभागिता अधिक महत्वपूर्ण है। छात्राएं गायन के क्षेत्र में कैरियर बना सकती हैं।