फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तेज पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन

तेज पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन

Sat, 18 Nov 2017 09:58 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
तेज पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन
सरधना।
विज्ञापन

खिर्वा रोड स्थित तेज पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस बीच बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुति दी। कक्षा दो और तीन के छात्रों ने अलग-अलग राज्यों की वेशभूषा पहनकर प्रस्तुति दी। वहीं, नाटक के माध्यम से स्वच्छ भारत का संदेश दिया।

नारी सशक्तिकरण पर दी गई प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। यहां मुख्य अतिथि विधायक जितेंद्र सिंह सतवाई एवं कर्नल जयविन्दर सिंह ने बच्चों के प्रयास की सराहना कर उन्हें आशीर्वाद दिया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। स्कूल के डायरेक्टर डॉ. टीपी सिंह ने अतिथियों को बुके भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को उचित शिक्षा, सही मार्गदर्शन और चरित्र निर्माण कर अच्छा नागरिक बनाने का प्रयास करना चाहिए। प्रधानाचार्य श्री एससी नलवा ने सभी अतिथियों का आभार जताया। अंत में स्कूल मैनेजर नीतू चौधरी ने अतिथियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन यशपाल सिंह जांगिड़ ने किया। इस मौके पर अध्यापक मयंक नागपाल, अनुज त्यागी, सतेंद्र कुमार, संतोष कुमारी, मोनिका सिरोही, प्रियंका सिंह, रजनी शर्मा और मीना सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

मुख्य बातें
विधायक जितेंद्र सतवाई ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की
तेज पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed