{"_id":"5a10518e4f1c1bf2538bdb10","slug":"15110190035-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता के यहां प्रत्याशी दिन-रात देने लगे दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता के यहां प्रत्याशी दिन-रात देने लगे दस्तक
Updated Sat, 18 Nov 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरूरपुर।
स्थानीय निकाय चुनाव की तारीख नजदीक आती देख सरगर्मी बढ़ती जा रही है। प्रत्याशियों ने मतदाताओं के यहां दिन-रात दस्तक देना प्रारंभ कर दिया है। अध्यक्ष और सदस्य पद के उम्मीदवार ने वोटरों के घर की कुंडी खटखटाने से नहीं चूक रहे हैं।
खिवाई, हर्रा और करनावल में चुनाव के चलते जगह-जगह देर रात तक हुक्के की गुडग़ुड़ाहट के साथ चुनावी समीकरण साधाने के प्रयास जारी रहते हैं। इसके चलते प्रत्याशी दूसरे पर तरह-तरह के आरोप लगाने में जुटे हैं। वहीं, निर्वतमान पदाधिकारी भी दमखम दिखाने की तैयारी में जुट गए हैं। प्रत्याशियों ने तमाम हथकंडे अपनाने प्रारंभ कर दिए हैं। हालात ये हो गए हैं कि वार्डों में विकास कार्यों में हुई अनियमितता को घोटालों के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। गौरतलब है कि हर्रा और खिवाई में नगर पंचायत के लिए पहली बार चुनाव हो रहा है। ऐसे में मतदाताओं में खासा उत्साह है। ग्रामीण देररात तक तमाम मुद्दों पर चर्चा में व्यस्त रहते हैं।
खिवाई और हर्रा में 15-15 वार्ड हैं। करनावल में 12 वार्ड हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष और सदस्य पद के प्रत्याशी जीत के लिए भरपूर प्रयास कर रहे हैं। हर्रा और खिवाई में महिला सीट होने के चलते महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा गया है। यहां उम्मीदवारों में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ है। खाने-पीने का इंतजाम करके वोटरों को लुभाने की भरपूर कोशिश जारी है। इतना ही नहीं यदि उम्मीदवार के यहां कोई आयोजन होता है तो वह पूरे कस्बे के लोगों की दावत करने से गुरेज नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
वहीं, गली-मोहल्लों में छोटी-छोटी बातों को तूल देकर सियासी फायदा उठाने का प्रयास किया जा रहा है। इस तरह एक-दूसरे उम्मीदवारों को कलंकित करने की भूमिका तैयार की जा रही है। वहीं, प्रत्याशियों के समर्थक वोटरों को लुभाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं।
मुख्य बातें
करनावल, हर्रा और खिवाई में चुनाव को लेकर खासा उत्साह