फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

Fri, 17 Nov 2017 02:26 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
मेरठ। विधिक सेवा सप्ताह के दौरान सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। शिविर में पराविधिक स्वयंसेवक ने श्रमिकों के अधिकार बताए। पैनल अधिवक्ता अजब सिंह यादव एवं प्रकाश ने श्रमिकों को जानकारी दी कि जन कल्याणकारी योजनाओं द्वारा नि:शुल्क सहायता के कौन-कौन पात्र हैं और विधिक सहायता किस प्रकार प्राप्त की जा सकती है। विधिक सेवा प्राधिकरण के जिला नोडल अधिकारी पीयूष शर्मा, सचिव रामानंद ने श्रमिकों की समस्याओं के निस्तारण के बारे में बताया। प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, मेडिकल कॉलेज में आयोजित साक्षरता शिविर में स्वयंसेवक कुसुम ने घरेलू हिंसा, अधिवक्ता एमपी सिंह ने महिलाआें के अधिकार तथा अधिवक्ता राजीव गोयल व ओमप्रकाश द्वारा मध्यस्थता एवं लोक अदालत विषयों पर जानकारी दी गयी। न्यायमित्र उदय सिंह, सेवानिवृत्त अपर जिला जज ने बताया कि नि:शुल्क विधिक सहायता के कौन-कौन पात्र है और सहायता किस प्रकार प्राप्त की जा सकती है। दीपिका भटनागर, दिपाली, लक्ष्मी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed