फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   12 तक रिडिंग और 15 तक बिल चले जाए: पवन कुमार

12 तक रिडिंग और 15 तक बिल चले जाए: पवन कुमार

Sat, 11 Nov 2017 02:46 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
12 तक रिडिंग और 15 तक बिल चले जाए: पवन कुमार
मोदीपुरम। 220 केवी सब स्टेशन मोदीपुरम का पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी पवन कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को नियमित रूप से उपभोक्ताओं के बिल समय पर पहुंचाने और बकाया बिलों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश दिए। एमडी ने कहा कि हर हाल में काम करना होगा, जो टारगेट पूरा नहीं करेगा उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एमडी ने सिवाया बिजलीघर का भी निरीक्षण किया और यहां बन रही बिल्डिंग को देखा। बिल जमा करने आए भराला गांव के किसान बालमुकंद से बिल को लेकर बात की। किसान का 7 हजार का बिल गलत आया हुआ था, जिस पर नाराजगी जताई और इसे तत्काल ही ठीक कर जमा करने के निर्देश दिए। जहां उपभोक्ता समय पर भुगतान करते है, वहां बिजली की आपूर्ति ठीक होनी चाहिए। उपभोक्ता का बिल 12 तक रिडिंग और 15 तक पहुंच जाना चाहिए। मुख्य अभियंता एसबी यादव, अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन एसपी राम, अधीक्षण अभियंता ट्रांसमिशन संजय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता देहात एके सिंह, एक्सईएन पल्लवपुरम योगेश कुमार कौशिक, एसडीओ विरेंद्र चौहान, जेई चंद्रप्रकाश आदि मौजूद रहे। वहीं एमडीए पवन कुमार ने ट्रांसमिशन पर निरीक्षण के दौरान कहा कि पल्लवपुरम में छह ही बड़े बकाएदार है, यहां के लोगों को अच्छी बिजली मिलनी चाहिए। इसके अलावा सिवाया बिजलीघर पर जनपद में सबसे ज्यादा 22 प्रतिशत बिलो का भुगतान है। कहीं पर भी इतना नहीं है।
विज्ञापन

मोदीपुरम ट्रांसमिशन की बढ़ेगी क्षमता
ट्रांसमिशन 220 सब स्टेशन मोदीपुरम में 360 एमवी की क्षमता है। अब यहां 400एमवी की क्षमता कराने का कार्य शुरू हो गया है। इसके अलावा शताब्दीनगर का 320 एमवी की क्षमता है। इसे बढ़ाकर 400 एमवी की क्षमता की जाएगी। एमडी पवन कुमार ने बताया कि प्रीपेड मीटर का प्रचलन भी मेरठ में अगले वर्ष जनवरी से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed