{"_id":"5a0470574f1c1b71548bbc72","slug":"151024044112-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हादसे में महिला की मौत, देवरानी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर हादसे में महिला की मौत, देवरानी घायल
Updated Thu, 09 Nov 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। हाईवे पर बृहस्पतिवार को बाइक की टक्कर से पैदल जा रही एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी देवरानी गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार पल्लवपुरम में रुड़की रोड स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी राजी देवी(48) पत्नी कैलाश चंद ध्यानी बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे अपनी देवरानी कुसुम के साथ जा रही थी। कैलाश इस्माइल डिग्री कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। कैलाश इंद्रप्रस्थ इस्टेट कॉलोनी में मकान बना रहा है। राजी देवी देवरानी के साथ निर्माणाधीन मकान को देखने के लिए जा रही थी।
कॉलोनी के पास ही सड़क पार करते समय विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार युवक ने दोनों महिलाओं को टक्कर मार दी। दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने राजी देवी को मृत घोषित कर दिया। एसओ पल्लवपुरम दिलीप शर्मा के अनुसार बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवक कृष्णानगर कॉलोनी का ही रहने वाला है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सिर सड़क में लगा और चली गई जान
मोदीपुरम। पुलिस के अनुसार टक्कर लगने के बाद राजी देवी का सिर सड़क पर जाकर लगा था। चिकित्सकों के अनुसार हेड इंजरी होने के चलते खून काफी बह गया था। जिस कारण से राजी देवी घटनास्थल पर ही दम तोड़ चुकी थी। बाकी कहीं भी चोट नहीं थी।
खास बात
- पल्लवपुरम में सड़क पार करते समय बाइक चालक ने मारी थी टक्कर
- एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ा, आरोपी बाइक चालक फरार, केस दर्ज