फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पाली माइनर की सफाई कराने की मांग की।

प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पाली माइनर की सफाई कराने की मांग की।

Sun, 05 Nov 2017 06:30 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पाली माइनर की सफाई कराने की मांग की।
मवाना।
विज्ञापन

कई गांवों के प्रधानों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे पत्र में पाली माइनर की सफाई कराने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आदेशित किए जाने की मांग की है। जिससे किसान राहत महसूस कर सकें।
प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कई गांवों के किसानों ने कहा कि लोवर चुड़ियाला रजवाहे से पाली माइनर निकली हुई है। रजवाहे की सिल्ट की सफाई सिंचाई विभाग द्वारा करा दी गई थी। हालांकि पाली माइनर की सफाई नहीं कराई है। जिस कारण पाली माइनर झुंड एवं सिल्ट से अटा हुआ है।
विज्ञापन

पाली माइनर की सफाई नहीं होने के कारण रजवाहे का तल नीचा तथा माइनर का तल ऊंचा हो गया है। जिस कारण पाली माइनर में पानी नहीं आ रहा है। इससे पहले एक माह तक नहर बंद रहने से किसान पहले ही परेशान रह चुके हैं। क्षेत्र के काफी किसान माइनर के पानी पर ही निर्भर हैं। रबी की फसल की बुआई भी पानी के अभाव में नहीं हो पा रही है। जिस कारण किसानों को आर्थिक हानि हो रही है। इससे किसान भूखों मरने की कगार पर आ जाएगा। पत्र में पाली माइनर की सफाई कराए जाने की मांग की है। पत्र पर गांव निडावली की ग्राम प्रधान कृष्णा, दरियापुर प्रधान रणवीर सिंह, पलड़ा के प्रधान राजपाल, पाली के प्रधान ब्रह्म सिंह, नंगला चांद प्रधान महकार सिंह, कल्लू एवं विक्रम आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
माइनर से जुडे़ किसानों की रबी की फसलों की नहीं हो पा रही बुआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed