{"_id":"59fb87774f1c1b8d698b9070","slug":"15096565284-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी के सीजन में कोहरे कीदस्तक, हाईवे पर रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी के सीजन में कोहरे कीदस्तक, हाईवे पर रेंगते रहे वाहन
Updated Fri, 03 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। बदलते मौसम में कोहरे ने दस्तक दे दी है। अभी तक पड़ रही धुंध के बीच कोहरे का बृहस्पतिवार को असर सुबह से दिखाई दिया। कोहरा घना होने के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। कोहरा सुबह दस बजे तक दिखाई दिया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी मौसम का हाल ऐसे ही रहेगा।
नवंबर माह शुरू होते ही मौसम के तेवर भी बदलने लगे है। पारा में भी अभी उतार चढ़ाव आ रहा है। जिसके चलते सर्दी का असर भी बढ़ने लगा है। वहीं धुंध कोहरे में बदल गई है। बृहस्पतिवार को पहली बार कोहरे ने दस्तक दी। इससे वाहन चालकों की परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं सुबह टहलने के लिए निकले लोगों को भी दिक्कत हुई। सुबह दस बजे के बाद ही कोहरा हटा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 98 और न्यूनतम 63 प्रतिशत दर्ज की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी कोहरे के लिए मौसम अनुकूल नहीं है। कोहरा समय से पहले आ गया है, यह लंबे समय तक नहीं दिखेगा। दो तीन दिन तक मौसम ऐसे ही रहेगा।